महिंद्रा ने शुरू की 5 इलेक्ट्रिक कार तैयार करने की प्रक्रिया, जानिए कब होगी लॉन्च
महिंद्रा ने शुरू की 5 इलेक्ट्रिक कार तैयार करने की प्रक्रिया, जानिए कब होगी लॉन्च
Share:

बीते कुछ वक़्त से इंडियन ऑटोमेकर कंपनी महिंद्रा (Mahindra) को अपनी SUV कारों XUV 700 (XUV 700) और स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) के लॉन्च से बड़ी सफलता भी हासिल हुई है। अब कंपनी ने ईवी स्पेस में भी तलहका मचाने का इशारा भी कर दिया है। लंदन में एक मेगा इवेंट के दौरान महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर को प्रदर्शित किया है जिस पर कंपनी की 5 इलेक्ट्रिक SUV कारें आधारित होने वाली है। कंपनी के अनुसार इस पर प्लेटफॉर्म फॉक्सवैगन एमईबी कंपोनेंट का इस्तेमाल करने वाली है।

ये होंगी इलेक्ट्रिक कारें: Mahindra अपनी आगामी इलेक्ट्रिक कारों को XUV-e के पैटर्न के साथ XUV-e1, XUV-e2, XUV-e3, XUV-e5, XUV-e6, XUV-e7, XUV-e8 जैसे नामों के साथ लॉन्च करने जा रही है। जिससे स्पष्ट होता है कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कारों के नाम के लिए अपनी प्रसिद्ध XUV सीरीज का इस्तेमाल करने वाली है। 

कंपनी अपने की XUV.e रेंज की सबसे पहले बिक्री करने वाली है, इसका XUV.e8 मॉडल दिसंबर 2024 में आने वाला है, जबकि BE सीरीज का पहला मॉडल अक्टूबर 2025 में पेश किया जाएगा।

क्या है BE रेंज: BE रेंज BE.05 कूप-SUV से शुरू होती है, जिसका उत्पादन अक्टूबर 2025 में शुरू होने वाला है। यह एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक वाहन यानि SEV होने वाली है। जिसका लुक बेहद शानदार होने की उम्मीद है और इसमें हेडलाइट्स और बड़े एयरडैम के साथ फ्रंट डिज़ाइन में बोनट पर एक प्रमुख एयर-डक्ट और कई शार्प कट और क्रीज भी प्रदान किए जा रहे है। 

BE रेंज की अगली कार BE.07 SUV के प्रोडक्शन वर्जन को Mahindra अक्टूबर 2026 में  पेश करने जा रही है। इस रेंज की अंतिम कार BE।09 होने वाली है, जो BE।05 के जैसी एक कूप-SUV है। फिलहाल कंपनी की ओर से BE।09 कॉन्सेप्ट EV के आकार के बारे कुछ भी नहीं कहा गया है।

स्वतंत्रता दिवस पर ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा तोहफा, मचाएगी बड़ा धमाल

अब अपने आप ठीक हो जाएगा कार पर लगा स्कैच, बनाया गया सेल्फ-हीलिंग कोट

VIDEO: ऑटोवालों को राखी बांधती नजर आई ये मशहूर अदाकारा, सबसे लिया सुरक्षा का वादा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -