महिंद्रा ने पेश की इलेक्ट्रिक चालित ई रिक्शा
महिंद्रा ने पेश की इलेक्ट्रिक चालित ई रिक्शा
Share:

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपना बिजली चालित ई रिक्शी पेश कर इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी दावेदारी दर्ज करा दी है। ई अल्फा मिनी के नाम से आी इस ई रिक्शा की कीमत 1.12 लाख रुपए रखी गई है।

कंपनी ने बताया कि यह शुरुआत है, आने वाले दिनों में कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक चालित कई औऱ वाहन भी पेश किए जाएंगे। कंपनी के बिक्री व विपणन हेड राम नाकरा ने कहा कि ई अल्फा मिनी को पेश करने का मकसद प्रदूषण मुक्त सफर तय करना है।

भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल तैयार हुई इस ई रिक्शा की क्षमता कुल 5 लोगों की है। ई अल्फा मिनी में 120 एमएच की बैटरी लगाई गई है, जिसे पूरी तरह से चार्ज करने पर यह 85 किमी की दूरी तय कर सकती है। इसकी स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।

कंपनी धीरे-धीरे इस ई रिक्शा को देश के सभी शहरों में उपलब्ध कराएगी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी सरकार की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नियमों के साथ पूरी तरह से सहमति रखती है। आने वाले समय में कंपनी द्वारा इस क्षेत्र में औऱ अधिक निवेश के संकेत दिए गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -