महिंद्रा एंड महिंद्रा ने प्रस्तुत किया स्कॉर्पियो का ऑटोमैटिक मॉडल
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने प्रस्तुत किया स्कॉर्पियो का ऑटोमैटिक मॉडल
Share:

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्कॉर्पियो का ऑटोमैटिक वेरिएंट भारत में उतार दिया है। देसी कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कार्पियो का नेक्‍स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया था। महिंद्रा की नई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल महिंद्रा स्कार्पियो ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 13.13 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है। ऑल फार व्हील महिंद्रा स्कार्पियो ऑटोमैटिक की कीमत 14.33 रुपए है। खबर के अनुसार अब भारतीय बाजार में महिंद्रा स्कार्पियो 11 वेरिएंट में उपलब्‍ध होगी। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो में कई दिलचस्प अपडेट किए गए हैं। इसमें नई अंदर की ओर घूमी हुई हैडलाइट्स, डे टाइम र‌निंग एलईडी और डी शेप में रियर एलईडी लाइट्स कार को काफी आकर्षक बनाती हैं। 

साथ ही में इसमें नए टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही नई स्कार्पियो दो नए लाल, नीले रंगों में भी मौजूद होगी। इंजन की बात करें तो अभी स्कॉर्पियो powertrain, m2DiCr और mHwak इंजन पर दौड़ती है। ऑटोमैटिक ट्रांस‌मिशन और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है

 नई स्कॉपियो के माइलेज को भी पहले से बेहतर किया गया है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो 15.37 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा की हमने लोगो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए इस नई स्कॉर्पियो को प्रस्तुत किया है. जो लोगो की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -