सुपरहिट करियर के बीच महिमा चौधरी ने उठाया था यह बड़ा कदम
सुपरहिट करियर के बीच महिमा चौधरी ने उठाया था यह बड़ा कदम
Share:

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली महिमा चौधरी का आज जन्मदिन है। आज महिमा चौधरी अपना 47वां जन्मदिन मना रहीं हैं। महिमा चौधरी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर थीं लेकिन अब वह काफी बदल चुकीं हैं। वैसे आज महिमा के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुडी कुछ ऐसी बातें जो आपको शयद ही पता होंगी। महिमा ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने उस समय मिस इंडिया का खिताब जीता और फिर टीवी ऐड में काम करना शुरू कर दिया। उस समय महिमा का पेप्सी ऐड काफी मशहूर हुआ था जिसमें वो एक्टर आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आईं थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahimachaudhry (@mahimachaudhry1) on

वैसे उसके बाद साल 1997 में उनकी पहली फिल्म आई जिसे डायरेक्टर सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। महिमा की पहली फिल्म का नाम था परदेस। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आईं और यह फिल्म सुपरहिट हुई। इस फिल्म के बाद महिमा ने दाग: द फायर, प्यार कोई खेल नहीं, कुरुक्षेत्र, लज्जा, ये तेरा घर ये मेरा घर और ओम जय जगदीश जैसी फिल्मों में काम किया जो सभी बेहतरीन रहीं। अब बात करें उनके निजी जीवन के बारे में तो उनका नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahimachaudhry (@mahimachaudhry1) on

जी दरअसल दोनों ने एक- दूसरे को डेट किया लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। उसके बाद साल 2006 में महिमा ने आर्किटेक्ट बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। यह खबर सामने आते ही सभी के होश उड़ गए क्योंकि शादी गुपचुप हुई थी। वहीं अपनी शादी के तुरंत बाद ही महिमा ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर भी दी। उस समय कहा जाने लगा था वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। वैसे अब दोनों की एक बेटी आरियाना हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि महिमा अब सिंगल मदर हैं उनका उनके पति से तलाक हो चुका है। अब महिमा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और उन्हें नई नई अपडेट देती हैं।

सुशांत केस के बीच अथिया शेट्टी ने कहा कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रोल

स्वामी अग्निवेश को याद कर भावुक हुए जावेद अख्तर, ट्वीट कर कही यह बात

शिवसेना ने कंगना रनौत का नाम लिए बिना साधा निशाना, कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -