TV से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों में नजर आ चुके है महेश ठाकुर
TV से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों में नजर आ चुके है महेश ठाकुर
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर भारतीय फिल्म अभिनेता महेश ठाकुर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक भारतीय फिल्म तथा टेलीविज़न अभिनेता भी हैं। उन्हें हिंदी फिल्मों में हम साथ साथ हैं, सत्या 2 तथा जय हो जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। महेश ठाकुर का जन्म 1 अक्टूबर 1969 को मुंबई में हुआ था।

महेश ठाकुर ने अपनी आरभिंक पढ़ाई मुंबई में पूरी की। महेश ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत सोराज बडजात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' से किया था, जो एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसमें उन्होंने आनंद का किरदार अदा किया था। फिल्म में मोहनीश बहल, सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, तथा करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के पश्चात् वह कई टेलीविजन शो में दिखाई दिए।

वही इसके साथ ही महेश ठाकुर ने अपने करियर में कई टेलीविज़न शो और फिल्मों में काम किया है। साथ-साथ वह कई विवादों में घिर चुके हैं, कई बार वह अपने धारावाहिकों के कारण चर्चाओं में रहे हैं। महेश ठाकुर के अभिनय ने एक अलग तरह की छवि दी है। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का मनोरंजन किया तथा हम चाहते हैं कि वह अपने करियर में यूँ ही आगे बढ़ते रहे। फिलहाल हमारी ओर से उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।

अपने हुस्न से 'सरस्वतीचंद्र की कुमुद' ने किया घायल

VIDEO! पूनम पांडे ने चलाया अपने हुस्न का जादू

आधी रात को सड़क पर तरुण राज संग नाचती दिखी निया शर्मा, वीडियो ने मचाया बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -