खलनायक बनकर हमेशा हिट हुए महेश मांजरेकर, जीत चुके हैं कई नेशनल अवॉर्ड
खलनायक बनकर हमेशा हिट हुए महेश मांजरेकर, जीत चुके हैं कई नेशनल अवॉर्ड
Share:

अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेने वाली अभिनेता महेश मांजरेकर का आज जन्मदिन है। महेश का जन्म 16 अगस्त 1958 को हुआ था और इस साल महेश अपना 64वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। महेश ने अपने फिल्मी करियर में कई चैलेंजिंग किरदार निभाए हैं जो आप सभी ने देखी ही होंगे। महेश मांजरेकर केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्देशक, लेखक और निर्माता भी हैं। जी हाँ और उन्होंने अपनी हर भूमिका को बखूबी निभाया है। एक दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय महेश मांजरेकर को आप सभी ने संजय दत्त के साथ फिल्म वास्तव से बॉलीवुड में कदम रखा था। वास्तव का निर्देशन करने के साथ उन्होंने इस फिल्म में एक अहम भूमिका भी निभाई थी।

वहीं वास्तव की सफलता के बाद उन्होंने अस्तित्व और कुरुक्षेत्र जैसी फिल्में बनाई और साथ ही साथ अपने अभिनय का दम भी दिखाया। वैसे तो महेश मांजरेकर फिल्मों में अभिनय करना नहीं चाहते थे क्योंकि महेश फिल्मों में निर्देशक के तौर पर पहचान बनाना चाहते थे। हालाँकि अपनी ही फिल्म के निर्देशन में उन्होंने छोटे- छोटे किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर में पैर जमाए। अभिनेता के रूप में महेश ने पहचान वास्तव के तीन साल बाद साल 2002 में आई फिल्म कांटे से बनाई और वह सुपरहिट हो गए। महेश मांजरेकर का राज बल्ली का किरदार दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को काफी पसंद आया और उनके किरदार और अभिनय की सराहना भी खूब की गई थी।

महेश ने फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में भी काम किया था और इस फिल्म ने कई ऑस्कर पुरस्कार भी जीते थे। इस फिल्म में महेश मांजरेकर डॉन के किरदार में नजर आए थे। आप सभी ने महेश को सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी में देखा होगा। महेश अब तक कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

घूमने जा रहे हैं लद्दाख तो जरूर लें इन मशहूर डिशेज़ का स्वाद

यहां किराए पर मिल रहे पुलिसवाले, पूरा थाना भी कर सकते हैं बुक

जिस चीज से रुबीना दिलैक को लगता है सबसे ज्यादा डर, उसी से हुआ सामना तो हो गया ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -