प्रोमो: 'बिग बॉस मराठी 3' होस्ट करेंगे महेश मांजरेकर, कैंसर को हराकर की सेट पर वापसी
प्रोमो: 'बिग बॉस मराठी 3' होस्ट करेंगे महेश मांजरेकर, कैंसर को हराकर की सेट पर वापसी
Share:

मराठी जगत के बहुत ही बेहतरीन एक्टर-फिल्ममेकर महेश मांजरेकर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। पहले तो हम आपको यह बता दें कि महेश मांजरेकर बीते कुछ दिनों से बीमार थे। जी दरसल वह ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हो गए थे और उसके बाद उनकी सर्जरी हुई। वहीँ अब सर्जरी के बाद महेश को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब वह घर पर आराम कर रहे हैं। उनके हाल में सुधार हो गया है और इसी के चलते उन्होंने काम पर वापसी कर ली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Colors Marathi Official Page (@colorsmarathiofficial)

जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत अब महेश मांजरेकर बिग बॉस मराठी 3 को होस्ट करने जा रहे हैं। हाल ही में शो का प्रोमो भी सामने आ गया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस प्रोमो में महेश मांजरेकर नजर आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि महेश बिग बॉस मराठी के पहले दो सीजन भी होस्ट कर चुके हैं और अब उनको एक बार फिर देखना दर्शकों के लिए रोमांचक होने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा था कि महेश बिग बॉस मराठी के इस सीजन को अपनी सर्जरी की वजह से होस्ट नहीं कर पाएंगे मगर अब मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है। वैसे प्रोमो में महेश मांजरेककर एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं वह बहुत ही स्टाइलिश लग रहे हैं। जी दरअसल उनका लुक बेहतरीन है जो फैंस के द्वारा काफी पसंद आ रहा है। इस बार महेश मांजरेकर नई थीम के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।

आप सभी को बता दें कि बिग बॉस मराठी 3 का ग्रैंड प्रीमियर 19 सितंबर 2021 को कलर्स मराठी पर होने जा रही है। जी हाँ और शो के डेली एपिसोड साल 9:30 बजे आया करेंगे। आपको बता दें कि बिग बॉस मराठी 100 दिनों तक चलने वाला है। ये कंटेस्टेंट होंगे हिस्सा- कुछ रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस मराठी 3 में संग्राम समेल, दीप्ति देवी शो का हिस्सा बनने वाले हैं। इसके अलावा नेहा खान, सुयश तिलक, रसिका सुनील जैसे कई कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बन सकते हैं। वैसे अब तक कंटेस्टेंट को लेकर कोई सही जानकारी सामने नहीं आई है।

केंद्र की 6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति मुद्रीकरण योजना का ध्वजवाहक होगा NHAI

Video: भारी बारिश से टूटा देहरादून-ऋषिकेश के बीच का रानीपोखरी पुल, नदी में बही कई गाड़ियां

क्या ओडिशा में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर ? आंकड़े दे रहे संकेत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -