टेनिस में भारत को एक अलग पहचान दिलाने वाले इस स्टार खिलाड़ी का आज है जन्मदिन
टेनिस में भारत को एक अलग पहचान दिलाने वाले इस स्टार खिलाड़ी का आज है जन्मदिन
Share:

टेनिस स्टार महेश भूपति का जन्म 7 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था। इनका पूरा नाम महेश श्रीनिवास भूपति है। चेन्नई में शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिप्पी से की और 21 साल की उम्र में वहीं से टेनिस करियर की शुरुआत की।

नेशंस लीग : पहले सेमी फाइनल में पुर्तगाल ने दी स्विजरलैंड को 3-1 से मात

बनाये कई सारे रिकॉर्ड 

महेश भूपति ने अपने टेनिस करियर में कई खिलाड़ियों के साथ जोड़ी बनाई, लेकिन उनके लिए सबसे सफल पार्टनर लिएंडर पेस रहे। 1999 में उन्होंने फ्रेंच ओपन और विंबलडन पर कब्जा जमाया। महेश भूपति ने पेस के साथ ही चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल तक का सफर करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह कारनामा करने वाले वे पुरुष डबल्स में पहली जोड़ी बने। महेश भूपति को उनके शानदार खेल के लिए 1996 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। 

फ्रेंच ओपन : बारिश बनी बाधा, आज होंगे क्वार्टरफाइनल के मुकाबले

लारा दत्ता से की दूसरी शादी 

इसी के साथ 26 मार्च, 2001 को महेश भूपति को लिएंडर पेस के साथ पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। महेश भूपति ने साल 2002 में मॉडल श्वेता जयशंकर से शादी की, लेकिन दोनों की जोड़ी सिर्फ 7 साल तक चली और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद महेश भूपति और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के रिलेशन की चर्चा होने लगी, लेकिन दोनों ने जब तक सगाई नहीं कर ली तब तक एक-दूजे को अपना सिर्फ दोस्त बताते रहे। 16 फरवरी 2011 को भूपति ने मुंबई के बांद्रा में लारा दत्ता से शादी की। इसके बाद दोनों ने गोवा के सनसेट प्वाइंट पर क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी भारतीय टीम को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं

World Cup 2019 : द. अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

IND VS SA : करोड़ों भारतीयों को झटका, इस कारण रद्द हो सकता है मैच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -