महेश बाबू की बेटी सितारा का ये वीडियो कर देगा आपको हैरान, कर रही है अपनी परनानी की नक़ल
महेश बाबू की बेटी सितारा का ये वीडियो कर देगा आपको हैरान, कर रही है अपनी परनानी की नक़ल
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। हाल ही में बेबी सितारा ने एक बहुत प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जिसे उनकी मां नम्रता शिरोडकर ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा कर एक इंट्रेस्टिंग बात बताई है। दरअसल, इस वीडियो में सितारा घट्टामनेनी अपनी परनानी तथा बीते समय की अभिनेत्री मीनाक्षी शिरोडकर की हूबहू कॉपी कर रही हैं। इस वीडियो में सितारा तथा उनकी परनानी मीनाक्षी शिरोडकर एक ही जैसे स्टेप्स कर पूल में नृत्य कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar)

वही ये वीडियो इस समय सुर्ख़ियों में बना हुआ है। वीडियो के सामने आने के कुछ ही समय में इसे अब तक तकरीबन 1 लाख व्यक्तियों ने देख लिया है। मीनाक्षी शिरोडकर 70वें दशक की नामी अभिनेत्री रही हैं। उनका वास्तविक नाम रत्ना पेडनेकर था। जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी तथा मराठी फिल्म जगत में काम किया है। अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर तथा शिल्पा शिरोडकर की नानी हैं। अब उनके ही एक हिट सांग पर महेश बाबू की बेटी ने डांस कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 

साथ ही महेश बाबू की बेटी अपने पापा की भांति ही बहुत फेमस हैं। उनकी अभी से ही ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर तकरीबन 3 लाख लोग फॉलो करते हैं। सितारा घट्टामनेनी भी सिनेमा जगत में अपना करियर बनाना चाहती हैं। ये बात उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर ही पता लग जाती है। पिछली बार सितारा घट्टामनेनी ने एक बहुत प्यारा फोटोशूट करवाया था। जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। इस फोटोशूट में बेबी सितारा किसी क्यूट डॉल से कम नहीं लग रही थीं। वही सितारा आने वाले समय में मनोरंजन जगत भारी धमाल मचा सकती है।

मेगन मार्केल के समर्थन में आए ये सेलिब्रिटी

नीली साड़ी में सपना चौधरी का दिखा स्टाइलिश लुक, तस्वीरों ने उड़ाए फैंस के होश

‘गुंडी’ में दिखा सपना चौधरी का अनोखा अवतार, टीजर रिलीज होते ही मचा भारी धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -