महेश बाबू के फैंस के लिए बुरी खबर, जल्द होंगे अस्पताल में भर्ती
महेश बाबू के फैंस के लिए बुरी खबर, जल्द होंगे अस्पताल में भर्ती
Share:

साउथ सिनेमा (South Cinema) के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और बुरी खबर आई है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत एक छोटी इंजरी की वजह से अभिनेता के घुटने का ऑपरेशन (Mahesh Babu Knee Surgery) होने वाला है। कुछ रिपोर्ट में यह सामने आया है कि उनके घुटने का ऑपरेशन हैदराबाद या अमेरिका के किसी बड़े अस्पताल में हो सकता है। कहा जा रहा है यह वही ऑपरेशन है जिसके चलते उनके आने वाली फिल्म सरकारू वारी पाता(Sarkaru Vaari Paata) की शूटिंग 2 महीने के लिए रोक दी गई है।

जैसे ही यह खबर सामने आई है, वैसे ही महेश बाबू के फैंस उनकी सलामती की दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस समय फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि महेश बाबू एक भारतीय तेलुगू फिल्म अभिनेता हैं और उनका जन्म 9 अगस्त 1975 में चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। आज के समय में महेश काफी मशहूर हैं और उनके अभिनय को लोग बहुत पसंद करते हैं।

महेश बाबू ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। आप सभी ने उन्हें साल 1979 में आई फिल्साम नीडा में एक बाल कलाकार के रूप में देखा होगा। उन्होंने करीब 8 फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। वहीं उसके बाद साल 1999 में आई फिल्म राजाकुमरुडू के साथ उन्होंने एक मुख्य अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पुरुष कलाकर का राज्य नंदी पुरस्कार जीता था।

महज 1 रुपए के खर्च में कर सकेंगे 1 KM का सफर, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया मास्टरप्लान

VIDEO: निरहुआ को छोड़ एक्टर के भाई संग रोमांस करती नजर आई आम्रपाली दुबे, हैरान हुए फैंस

Alec Baldwin का बड़ा बयान, कहा- मैंने बंदूक का ट्रिगर ही नहीं दबाया था।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -