साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन पर उनके इस फिल्म का जारी हुआ फर्स्ट लुक
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन पर उनके इस फिल्म का जारी हुआ फर्स्ट लुक
Share:

हैदराबादः दक्षिण भारत सिनेमा के लोकप्रिय सुपरस्टार महेश बाबू के बर्थ डे पर उनकी आने वाली मूवी सरिलेरु नीकेव्वरु का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इसे उनके प्रशंसकों के लिए एक तोहफा माना जा रहा है। मेजर अजय रिपोर्टिंग लिखकर फिल्म के निर्देशक अनिल रावीपुडी ने ट्विट किया है। आर्मी मेजर के किरदार में तेलुगू स्टार महेश काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं। सरिलेरु नीकेव्वरु...के खास डायलॉग भी पृष्ठभूमि में सुनाई देते हैं जिसे सुनकर ऑडियंस बहुत आकर्षित हो रहे हैं।

अनिल राविपुडी के निर्देशन में बन रही इस मूवी में महेश बाबू के अपोजिटन अभिनेत्री रश्मिका मंदना है। सीमियर एक्ट्रेस विजय शांति की भी ये कमबैक मूवी होगी। देविश्री प्रसाद ने इस मूवी में संगीत दिया है। यह मूवी संक्रांति के दिन रिलीज होगी यह बात पहले ही कही जा चुकी है। दूसरी तरफ महेश बाबू के बर्थ डे पर सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाई एवं शुभकामनाओं के मैसेज भेज रहे हैं।

कई सिनेमाई कलाकारों ने भी सुपरस्टार महेश बाबू को विश किया है। हरीश शंकर, रामजोग्य शास्त्री, मेहर रमेश, रकुलप्रीत सिंह, सुशांत, श्रीनू वैतला, देवी श्री प्रसाद, कोना वेंकट, संपत नंदी, सीनियर नरेश, ईशा रेब्बा, अनिल सुनकर इत्यादि ने महेश को जन्मदिन पर शुभ कामनाएं दी हैं। वहीं उनकी मूवी सरिलेरु नीकेव्वरु को भी शुभ कामनाएं दी है। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू हाई पेड एक्टर में गिने जाते हैं। उनकी अपनी जबरदस्त फैन फोलोइंग है। ऐसे में फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। 

साउथ सुपरस्टार संग कृति ने की थी अपने करियर की शुरुआत, इस एक्टर से मिला प्यार में धोखा!

Pehlwaan : फिल्म से सामने आया सुनील शेट्टी का 'सरकार' रूप, धोती-कुर्ता में दिखे स्मार्ट

Pattas Poster : जन्मदिन पर धनुष को मिला ये खास तोहफा, निर्माता ने शेयर किया पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -