पत्नी ने बहुत खास अंदाज में दी महेश बाबू को जन्मदिन की बधाई
पत्नी ने बहुत खास अंदाज में दी महेश बाबू को जन्मदिन की बधाई
Share:

साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता महेश बाबू का आज जन्मदिन है। महेश बाबू की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप उन्हें मिली बर्थडे विशेष और उनके गूगल पर नंबर वन ट्रेंड करने से लगा सकते हैं। आज महेश बाबू लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनकी एक झलक देखने को फैंस बेकरार रहते हैं। वैसे आज महेश बाबू अपना 46वां जन्मदिन मना रहें हैं। ऐसे में उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रहीं हैं। अब इसी लिस्ट में नाम शामिल हुए है उनकी पत्नी का। जी हाँ, महेश बाबू के जन्मदिन पर उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar)

आप सभी को हम यह भी बता दें कि महेश बाबू का जन्म तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। उन्होंने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हाइयर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी और उनके साथ इसी स्कूल में तमिल एक्टर कार्थी और सूर्या के भाई ने भी पढा़ई की थी। महेश बाबू के जन्मदिन पर उनकी पत्नी नम्रता शिरोड़कर ने पति के साथ की एक रोमांटिक सी फोटो शेयर की है। आप देख सकते हैं इस फोटो में कपल हंसता हुआ नजर आ रहा है।

इस फोटो को शेयर करते हुए नम्रता ने कैप्शन में लिखा है कि, "वो शख्स जो मेरे लिए प्यार को परिभाषित करता है।। मेरा तब, अब और हमेशा के लिए! जन्मदिन मुबारक हो MB।। आप जितना जान पाएंगे उससे कहीं ज्यादा प्यार करते हैं महेश बाबू।" आप सभी को हम यह भी बता दें कि, महेश बाबू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने फिल्म करियर शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने लीड एक्टर के रूप में पहली बार साल 1999 में रिलीज हुई 'राजाकुमाडु' फिल्म में काम किया था। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद महेश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह सुपरहिट अभिनेता हैं।

Amazon-Flipkart को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, CCI जांच में दखल देने से किया इंकार

सोने-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव, यहां जानिए आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -