5 बार शादी करने के बाद भी अकेले रह गए महेश, तीन दिन बाद कमरे से मिली थी सड़ी-गली लाश
5 बार शादी करने के बाद भी अकेले रह गए महेश, तीन दिन बाद कमरे से मिली थी सड़ी-गली लाश
Share:

13 अगस्त 1961 को जन्मे महेश आनंद अब इस दुनिया में नहीं है। महेश आनंद ने इंडस्ट्री में खलनायक की भूमिका निभाकर अपनी पहचान बनाई हालाँकि उनका निधन बहुत खौफनाक रहा। जी दरअसल उनका शव घर पर गली-सड़ी हालत में मिला। अगर हम खबरों की मानें तो 57 साल के महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और 18 साल से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला था। आखिरी बार आपने उन्हें गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा होगा, जहाँ उनका 6 मिनट का रोल था। आपको बता दें कि महेश के बारे में शक्ति कपूर ने जानकारी दी थी। जी दरअसल उन्होंने बताया था कि काम ना मिलने से वो डिप्रेशन में चले गए थे और इसी के साथ ही शराब भी बहुत पीते थे।

वहीं रंगीला राजा मिलने के बाद महेश ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था, '18 साल तक किसी ने मुझे साइन नहीं किया। लेकिन भगवान दयालु इंसान के रूप में आया और मुझे रंगीला राजा में छोटा सा रोल ऑफर किया।' अगर हम रिपोर्ट्स की मानें तो महेश आनंद मुंबई के वर्सोवा में अकेले रहते थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले वो भारत के टॉप मॉडल में शुमार थे। जी हाँ और कराटे में ब्लैक बेल्ट मिलने के बाद महेश दुनिया भर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते थे। यह बात भी बहुत कम लोग जानते हैं कि महेश ने पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन प्रोड्यूसर बरखा रॉय से की थी। वहीं इसके बाद 1987 में उनकी दूसरी शादी मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से हुई और दोनों का एक बेटा त्रिशूल आनंद भी है जो अब करीब काफी बड़ा हो चुका है। उसके बाद आनंद की तीसरी शादी एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा से 1992 में हुई लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई।

वहीं साल 2000 में उन्होंने चौथी शादी एक्ट्रेस ऊषा बाचानी से की लेकिन दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया। उसके बाद ऊषा के प्रेग्नेंट होने की खबर भी आई थी, हालाँकि बाद में एक्ट्रेस ने महेश पर शराब के नशे में रेप का आरोप लगाया और तलाक ले लिया। कुछ समय पहले महेश आनंद ने फेसबुक पर एक महिला के साथ फोटो शेयर की थी और इसमें उन्होंने उस महिला को अपनी पत्नी बताया था। अगर हम खबरों की मानें तो साल 2015 में महेश ने एक रशियन लड़की लाना के साथ शादी की थी। वहीं महेश की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब वो 10 हजार रुपए के लिए पार्ट टाइम जॉब करते थे। वहीं महेश की मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई थी।

Video: ब्रह्मास्त्र में वानर बने शाहरुख़ खान, शुरू हो गया फिल्म का BOYCOTT

दिशा को छोड़ इस मॉडल के चक्कर में पड़े टाइगर, कर रहे हैं डेट!

अर्जुन कानूनगो के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, तस्वीरें-वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -