महेंद्र सिंह धोनी रायपुर में खोलना चाहते हैं क्रिकेट एकेडमी
महेंद्र सिंह धोनी रायपुर में खोलना चाहते हैं क्रिकेट एकेडमी
Share:

रायपुर: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए खेल विभाग को प्रपोजल भेजा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि धोनी ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, परसदा नया रायपुर में एकेडमी शुरू करने की मंशा जताई है। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धोनी ने प्रपोजल डाक से भेजा है, खेल विभाग प्रारूप को राज्य सरकार को भेजेगा।

दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ी, तीन महीने के लिए टीम में नहीं होगा ये स्टार गेंदबाज़

यहां बता दें कि धोनी द्वारा भेजे गए प्रपोजल पर खेल विभाग के बाद राज्य सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी। वहीं क्रिकेट से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में धोनी को एकेडमी चलाने की अनुमति नहीं देगी। इसके अलावा जानकारी यह भी है कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ राज्य सरकार से 90 साल के लिए स्टेडियम को लीज पर लेने जा रहा है। अगर स्टेडियम सीएससीएस को मिलता है तो धोनी की एकेडमी खुलना संभव नहीं है। 

इतिहास रचने से पहले ठीक से सो भी नहीं पाई थी मैरीकॉम, खुद किया खुलासा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भी ग्राउंड को लीज पर देने की लगभग तैयारी कर ली है। इसके बाद सीएससीएस और बीसीसीआई के आधीन ग्राउंड होगा। वहीं यहां अंतरराष्ट्रीय मैच करवाने की संभावना भी बढ़ जाएगी। यहां बता दें कि भारतीय टीम में बतौर कप्तान रहे धोनी फिलहाल टीम में शामिल नहीं हैं। इसके साथ ही धोनी ने एकेडमी चलाने का मन बना लिया है। तो फिर सरकार भी उनकी बात मान ही लेगी। 


खबरें और भी 

विराट कोहली ने टीम इंडिया को दिलाई रोमांचक जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

दीपा ने वॉल्ट इवेंट में जीता कांस्य पदक

महिला टी20 विश्वकप: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल जंग आज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -