धोनी, विराट के बारे में यह क्या बोल गए अश्विन...
धोनी, विराट के बारे में यह क्या बोल गए अश्विन...
Share:

नई दिल्ली : भारतीय ऑफ़ स्पिनर बॉलर आर अश्विन ने अपने एक बयान में दोहराया है कि मुझे महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली दोनों कि ही कप्तानी में बेहतर महसूस होता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अश्विन ने कह है कि मुझे इन दोनों ही सफलतम कप्तानों पर पूरा भरोसा है. ऑफ स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी व भौत के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली यह दोनों ही खिलाडी भिन्न भिन्न स्वभाव के व्यक्ति है तथा इसी प्रकार से इन दोनों ही दिग्गज क्रिकेटरों की कप्तानी भी भिन्न होकर एकदम जुदा है.

विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज और ऑलराउंडर आर अश्विन ने दोहराया है कि महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली की कप्तानी पर बोलते हुए कहा की धोनी की मुझे एक बात जुदा करती है की वह बहुत अधिक बात नही करते है और न ही किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया देते है. अश्विन ने कहा की जब हम धोनी से उनकी प्रतिरिया की उम्मीद रखते है तो वह बिना ही किसी प्रतिक्रिया के ड्रेसिंग रूम में चले जाते हैं। धोनी की यही खासियत है। अश्विन ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को समझ पाना काफी मुश्किल है,

इसी प्रकार से अश्विन ने विराट कोहली के लिए भी कहा कि वह हमेशा से ही उत्साहित रहते है. विराट कोहली अपनी कप्तानी करियर के दौरान कुछ अधिक अच्छा प्रदर्शित करने की लगातार कोशिश करते रहते है. विराट कोहली अपने साथ में जुड़े अन्य लोगो से भी अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करते है. अश्विन ने कहा की में लोगो की बातो पर अधिक ध्यान नही देता हु जो की नकारात्मक बातो को ज्यादा अहमियत देते है.  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -