वनडे और T20 कप्तानी से धोनी ने लिया सन्यास
वनडे और T20 कप्तानी से धोनी ने लिया सन्यास
Share:

नई दिल्ली: हाल में मिली जानकारी में जहा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और T20 की कप्तानी से सन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. वही महेंद्र सिंह धोनी ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि वे अब वनडे और T20 क्रिकेट मैच की कप्तानी नहीं करेगे. इसके पीछे के कारणों का खुलासा तो नही किया है, किन्तु वे अब भारतीय क्रिकेट टीम की कमान नए हाथ में देना चाहते है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी वनडे और T20 क्रिकेट मैच खेलते रहेगे. किन्तु वे अब इसकी कप्तानी नही करेगे.

आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में वनडे और T20 कप्तानी को बेहतर तरीके से लिया है. जिसमे धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 191 वनडे मैच खेले है. जिसमे से 104 वनडे क्रिकेट मैच में बतौर कप्तान जीत भी दर्ज करवाई है. इसके साथ ही धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के साथ T20 वर्ल्डकप भी जीता है. वही उन्हें एक सफल कप्तान के रूप में देखा गया है. 

उनके द्वारा अचानक से लिए गए इस फैसले से जहा सभी हैरान है. वही पूर्व क्रिकेटरों द्वारा इस फैसले को सही दिशा में भी देखा जा रहा है. जिसमे टीम की कमान नए चेहरे के हाथ में दिखेगी. देखा जाये तो महेंद्र सिंह धोनी की जगह अब  विराट कोहली को टीम इंडिया की कमान मिल सकती है. वही अब कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी, दूसरे क्रिकेटर की कप्तानी में वनडे और T20 क्रिकेट मैच खेलेंगे. किन्तु उनके लिए इस फैसले से उनके फैंस में जरूर निराशा छा गयी है.

झारखंड टीम का मनोबल बढ़ाने नागपुर जा सकते हैं धोनी

पिता की तरह देखरेख करते हैं धोनी : मोहमद...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -