ये रिकॉर्ड्स धोनी को बनाते हैं महान, जानिए इनके बारे में...
ये रिकॉर्ड्स धोनी को बनाते हैं महान, जानिए इनके बारे में...
Share:

पूर्व भारतीय कप्तान और दुनिया के धुंआधार बल्लेबाजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की पूरी दुनिया दीवानी है. महेंद्र सिंह धोनी साथ ही मैदान पर अपनी सादगी और शांत स्वभाव के लिए भी पहचाने जाते हैं. इसी कारण से उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है. महेंद्र सिंह धोनी के खेल की पूरी दुनिया दीवानी है. वहीं जब उनके क्रिकेट के आंकड़ें के बारे में आप जानेंगे तो आप उनके और भी अधिक मुरीद हो जाएंगे. आइए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट के कुछ दमदार रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट रिकॉर्ड पर एक नज़र ...

- धोनी के खाते में कप्तान बनने के बाद पहली बड़ी उपलब्धि साल 2007 में आई थी. जब पहला टी-20 विश्वकप खेला गया था और भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया था. 

- धोनी ICC के तीनों बड़े टूर्नामेंट टी-20 विश्वकप 2007, एकदिवसीय विश्वकप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने वाले एक मात्र कप्तान है. 

- धोनी की कमाई न केवल क्रिकेट से होती है, बल्कि वे विज्ञापन के तहत भी ख़ूब पैसा कमाते हैं. वे सबसे अधिक ब्रांड के एम्बेसेडर क्रिकेटर में से एक है.  

- क्रिकेट की दुनिया में एक शॉट है हेलीकॉप्टर शॉट. इस शॉट को धोनी ही मार पाते हैं और यह शॉट धोनी के ही नाम है.

- धोनी वनडे में सबसे अधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर है. उन्होंने 350 वनडे मैचों में सबसे अधिक 123 स्टंपिंग का कारनामा किया है. 

- महेंद्र सिंह धोनी एक कप्तान के रूप में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी है. उन्होंने 200 वनडे, 72 टी-20 और 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है.

- महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक नाबाद रहने वाले बल्लेबाज भी है. उन्होंने 350 वनडे मैचों की 296 पारियों में बल्लेबाजी की और इस दौरान वे 84 बार नाबाद रहे.

- 2005 में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी. उन्होंने 183 रन बनाए थे और यह किसी भी विकेटकीपर द्वारा खेली गई अब तक की सबसे बड़ी पारी है.  

 

नहीं रहे भारत के जाने माने क्रिकेटर चेतन चौहान, इस वजह से हुई मौत

धोनी के बाद सुरेश ने भी किया संन्यास लेने का एलान

धोनी के अचानक सन्यास लेने से चौके लोग

धोनी के संन्यास पर आया केजरीवाल का ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -