‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’, हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए धोनी, संस्कृत में लिखी यह बात
‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’, हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए धोनी, संस्कृत में लिखी यह बात
Share:

नई दिल्ली: देश अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहा है और इस अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार की अपील पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत देशवासी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर भी तिरंगा की फोटो लगा रहे हैं। इसी क्रम में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल हो गया है। 

धोनी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी DP बदली और उस पर तिरंगा की तस्वीर लगाई। इस तस्वीर पर एक खास संदेश भी लिखा है कि,  जिसमे उन्होंने कहा है कि ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’। यह बात धोनी ने भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत में भी लिखी है बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर हैं, किन्तु वह बहुत कम सक्रीय रहते हैं। फेसबुक, Twitter और इंस्टाग्राम पर धोनी लंबे समय में कोई पोस्ट नहीं करते हैं, मगर हर घर तिरंगा के खास अभियान में वे शामिल हुए और  छा गए। धोनी के अतिरिक्त अन्य कई क्रिकेटर्स भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए हैं। 

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने घर पर तिरंगा फहराया, साथ ही फैन्स से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों। एमएस धोनी का 15 अगस्त से एक स्पेशल नाता भी है, धोनी ने 15 अगस्त 2020 को ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। तब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। 

'मुस्लिमों ने हमेशा सिखों को कमज़ोर किया..', आमिर खान की फिल्म पर क्यों भड़के इंग्लिश क्रिकेटर ?

इस दिन वर्ल्ड-11 से भिड़ेंगे भारतीय खिलाड़ी, सौरव गांगुली संभालेंगे कमान

आयरलैंड ने तोड़ा वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड, अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी मात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -