धोनी के बर्थडे पर सहवाग ने दी ऐसी बधाई की आपकी भी हंसी छूट जाये
धोनी के बर्थडे पर सहवाग ने दी ऐसी बधाई की आपकी भी हंसी छूट जाये
Share:

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके 35वे जन्मदिन पर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी. इस मौके पर भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कहा पीछे रहने वाले थे. सहवाग ने धोनी को अनोखे अंदाज में अपनी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा हैप्पी बर्थ डे धोनी। ऐसे ही अनहोनी को होनी करते रहो। उन्होंने तो धोनी के जन्मदिन को नेशनलहेलीकॉप्टरडे के रूप में टैग किया।

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर सहवाग ने अपने बधाई संदेश में लिखा , धोनी आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप इसी तरह अनहोनी को होनी करते रहिये. सुशांत सिंह ने लिखा है, जन्मदिन मुबारक हो कप्तान. आप एक निस्वार्थ और प्रतिबद्ध क्रिकेटर हो.

अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को तमाम सफलताएं दिलाने वाले धोनी को बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन , भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ,पूर्व भारतीय क्रिकेटरों वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और अन्य खेल हस्तियों ने ट्विटर पर बधाई दी. धोनी पर बन रही फिल्म में धोनी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह ने भी भारतीय कप्तान को बधाई दी है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -