'हर घर तिरंगे' को लेकर महेंद्र भट्ट ने दिया विवादित बयान, दर्ज हुई शिकायत
'हर घर तिरंगे' को लेकर महेंद्र भट्ट ने दिया विवादित बयान, दर्ज हुई शिकायत
Share:

देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हर घर तिरंगे के लेकर दिए बयान पर हंगामा मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान दिया था कि जिस घर तिरंगा नही उसका भरोसा नहीं कर सकते। महेंद्र भट्ट के विरुद्ध वकील देवेंद्र सिंह राणा की तरफ से खबर दी गई है। राणा कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जिस घर तिरंगा नही उसका भरोसा नहीं कर सकते के बयान के पश्चात् हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। तिरंगा पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर हमला बोला। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस तिरंगा अभियान को लेकर बीजेपी पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि हम कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का सम्मान करते हैं। उनके घरों पर भी तिरंगा दिखना चाहिए।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्वतंत्रता को 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घरों और भवनों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सत्तारूढ़ दल का सदस्य होने के नाते हम इस अभियान में सम्मिलित हैं। बच्चों, छात्रों, कर्मचारियों को तिरंगा उपलब्ध करा रहे हैं। घर-घर जाकर भी तिरंगा दे रहे हैं। इससे राष्ट्रवादी सोच खड़ी होगी। जो राष्ट्रविरोधी तत्व भारत देश के बारे में अनेक तरह की शंकाएं जताते हैं, उनके बीच यह संदेश जाए कि इस देश में सभी धर्मों एवं मतों और संप्रदाय के लोग मिलकर एक साथ सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि तिरंगा किसी दल का नहीं है। यह राष्ट्र का विषय है। देश की एकता के लिए यह काफी बड़ा संदेश देगा। कांग्रेस का यह कहना कि गलत है कि संघ दफ्तर में तिरंगा नहीं फहराया जाता। 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। संघ ने भगवा ध्वज को गुरू माना है।

फिर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका भी हैं संक्रमित

गिरफ्तार होते ही बीमार पड़ गए TMC के अनुव्रत मंडल, ममता बनर्जी के हैं ख़ास

अखिलेश यादव क्यों नहीं बन सकते PM कैंडिडेट ? सपा सांसद ने उठाई मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -