ख़त्म हुआ इंतजार! सामने आया 'नागिन 6' के लिए इन 2 मशहूर एक्ट्रेस का नाम, ख़ुशी से झूमे फैंस
ख़त्म हुआ इंतजार! सामने आया 'नागिन 6' के लिए इन 2 मशहूर एक्ट्रेस का नाम, ख़ुशी से झूमे फैंस
Share:

टीवी क्वीन एकता कपूर ने जब कॉन्ट्रोवर्शियल शो में 'नागिन 6' का ऐलान किया था। तब दर्शकों को जानकार बहुत हैरानी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि 'M' अक्क्षर से शो में लीड अभिनेत्री होगी। इसी को लेकर लोग अभिनेत्री के नाम को लेकर चर्चा करने लगे थे। किसी ने महिमा मकवाना का नाम लिया तो कोई महक चहल के बारे में चर्चा कर रहा था। यहां तक कि मधुरिमा तुली तक का नाम सामने आया था। हर कोई एकता कपूर की नागिन से मिलने को लेकर एक्साइटेड है। 

वही रिपोर्ट के अनुसार, महक चहल एवं रिद्धिमा पंडित को शो के लिए कन्फर्म कर लिया गया है। हाल ही में महक चहल 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखाई दी थीं। वहीं, रिद्धिमा पंडित 'बिग बॉस ओटीटी' का भाग रही थीं। दोनों ही एकता कपूर के शो के लिए कन्फर्म हो चुकी हैं। एकता कपूर अपना शो जनवरी 2022 में लॉन्च करेंगी। 

वही कुछ वक़्त पहले खबरें आई थीं कि रुबीना दिलैक इस शो में लीड किरदार में दिखाई देगी। बता दें कि कुछ माहों पहले रुबीना ने 'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी जीती है। अफवाहों की मानें तो एकता कपूर जब घर के भीतर गई थीं तो उन्होंने रुबीना दिलैक संग भविष्य में काम करने की इच्छा व्यक्त की थी। तत्पश्चात, खबरें आई थीं कि रुबीना नहीं, बल्कि नियति फतनानी इस शो में लीड किरदार में दिखाई देगी। एकता कपूर के शो 'नागिन' में अभी तक नागिन का किरदार मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, अनीता हसनंदानी, हिना खान, अदा खान ने अदा किया है।

फॉयल पेपर ड्रेस पहनकर ट्रोल हुईं उर्फी, लोग बोले- 'सस्ती रिहाना'

टूटे पैर के साथ डांस करते नजर आईं सृष्टि रोड़े, रुबीना ने भी जमाया रंग

अनुपमा से साफ़ होगा अनुज का पत्ता! खुद अभिनेता ने खोला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -