महिंदा राजपक्षे का बड़ा बयान, कहा- चीन के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्तों को आगे बढ़ाएगा श्रीलंका
महिंदा राजपक्षे का बड़ा बयान, कहा- चीन के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्तों को आगे बढ़ाएगा श्रीलंका
Share:

बीजिंग: श्रीलंका के नवनियुक्त पीएम महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajpakshe) ने कहा है कि श्रीलंका चीन के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्तों को आगे बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि नई सरकार के सामने सबसे आवश्यक काम राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण है और एक सशक्त नई सरकार स्थापित हुई है, हमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था बहाल करने का भरोसा है. 

कोलंबो (Colombo) में एक न्यूज़ चैनल को साक्षात्कार देते हुए महिंदा राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंका की नई सरकार भविष्य में चीन के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्तों का विकास करने की अपेक्षा रखती है. राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंका और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का इतिहास काफी वृहद है, जो मजबूत और अटूट है. वह दोनों देशों के व्यावहारिक सहयोग और काफी समय तक चीन के श्रीलंका को समर्थन देने का आधार है. चीन ने श्रीलंका के राष्ट्रीय विकास में बड़ी मदद दी है.

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पश्चिमी देशों के चीनी प्रोजेक्ट्स से श्रीलंका के कर्ज के जाल में फंसने की बातों को खारिज किया. उन्होंने कहा है कि श्रीलंका की नई सरकार मानती है कि हम्बनटोटा पोर्ट सहित बड़ी परियोजनाओं का उज्जवल भविष्य है और श्रीलंका संबंधित ऋण चुकाने में पूरी तरह समर्थ है. आपको बता दें कि हाल ही श्रीलंका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में महिंदा राजपक्षे ने एकतरफा जीत दर्ज की है.

गर्भवती हुई चार बॉयफ्रैंड के साथ रहने वाली महिला, बोली- चारों हैं इस बच्चे के 'पिता'

उत्तर कोरिया की मांगों को लेकर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक

विश्व मानवाधिकार दिवस: प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, जीवन, आजादी, समानता और सम्मान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -