महबूबा मुफ्ती ने कुछ इस तरह किया प्रियंका गाँधी का स्वागत
महबूबा मुफ्ती ने कुछ इस तरह किया प्रियंका गाँधी का स्वागत
Share:

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में आने का स्वागत करते हुए आश्चर्य जताया कि क्या गांधी परिवार का वंशज राष्ट्रीय चुनावों का एक्स फैक्टर बन जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रियंका अपने साथ गांधी-नेहरू वंश की इनायत और अपार व्यक्तिगत आकर्षण लाती हैं। 

आज से जयपुर में शुरू हो रहा वार्षिक साहित्य उत्सव, सैकड़ों इतिहासकार लेंगे भाग

स्वागत में यह भी बोली मेहबूबा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महबूबा मुफ़्ती ने ट्विटर पर लिखा आपका स्वागत है प्रियंका गांधी, खुरदरी और तीखी राजनीति में। वह अपने साथ गांधी नेहरू वंश की इनायत और अपने निजी आकर्षण को लेकर आई हैं। उसे शुभकामनाएं। वहीं, कांग्रेस की राज्य इकाई ने भी एआईसीसी महासचिव के रूप में प्रियंका को शामिल किए जाने का स्वागत किया। 

मुंबई में होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी

महासचिव नियुक्त हुई प्रियंका 

जानकारी के लिए बता दें पार्टी प्रमुख गुलाम अहमद मीर ने कहा कि यह कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लिया गया बहुत महत्वपूर्ण और समय पर लिया गया फैसला है। प्रियंका गांधी के शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। उल्लेखनीय है प्रियंका ने बुधवार को औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश पूर्व के लिए महासचिव की नियुक्ति की।

जम्मू कश्मीर: शोपियां ने सेना ने मार गिराए तीन आतंकी, ऑपरेशन अब भी जारी

किंग खान के बेटे का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, ऐसे दी जानकारी

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों में हुई जोरदार मुठभेड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -