महात्मा गांधी के विचार विवेकपूर्ण : बी-टाउन
महात्मा गांधी के विचार विवेकपूर्ण : बी-टाउन
Share:

बॉलीवुड के बड़े सितारें अभिनेता अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी ने भी गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता के प्रभाव की बात की और उनके कुछ विवेकपूर्ण शब्दों को दोबारा दोहराया। उन्होंने गांधी के इन महत्त्वपूर्ण विचारों को जनता तक पहुचने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। महात्मा गांधी का जन्मदिन 2 अक्टूबर को भारत में गांधी जयंती और पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अभिनेताओं ने यह संदेश दिए :

अमिताभ बच्चन : गांधी जयंती। मैंने उन्हें इलाहाबाद से संगम की ओर जुलूस जाने के अलावा कभी नहीं देखा।

शबाना आजमी : महात्मा गांधी की दुनिया देखना चाहते हैं तो बदलने की जरूरत है।

शेखर कपूर : हम उन्हें महात्मा गांधी कहते हैं और उन्हें दिमाग में रखा है और खुद को उनसे पूरी तरह अलग कर दिया है।

अनुपम खेर : पूरे विश्व को गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

संजय गुप्ता : हैप्पी गांधी जयंती।

मल्लिका शेरावत : "आप नहीं जानते कि आपकी प्रतिक्रिया का क्या असर होगा, लेकिन अगर आप कुछ नहीं करते तो कुछ नहीं होगा।" महात्मा गांधी। हैप्पी गांधी जयंती।

आफताब शिवदासानी : यहां शांति की कोई राह नहीं है। शांति राह है।

श्रुति हासन : गुड मॉर्निग। हैप्पी गांधी जयंती।

मंदिरा बेदी : गांधी जी के जन्मदिन पर आपको भी शुभकामनाएं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -