अफजल गुरु की बरसी पर टूटी महात्मा गाँधी की प्रतिमा, मचा बवाल
अफजल गुरु की बरसी पर टूटी महात्मा गाँधी की प्रतिमा, मचा बवाल
Share:

रांची: देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो योगदान दिया वो बेहद महत्वपूर्ण है, शायद यही कारण है कि वो अपने अच्छे कार्यों के कारण देश ही नहीं विदेशों में भी सम्मानीय हैं, उनके अनुयायियों की संख्या भी अच्छी खासी है। वहीं गांधीजी की मूर्ति भी देश की संसद परिसर से लेकर देश दुनिया में लगी हुईं हैं। वहीं झारखंड के हजारीबाग में महात्मा गांधी की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली है इसकी खबर मिलते ही लोग क्रोध में आ गए और हजारीबाग सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है।

वहीं पुलिस का कहना है कि 'महात्मा गांधी की मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है और हम यह पता लगाने के लिए पड़ताल कर रहे हैं कि क्या प्रतिमा खुद गिर गई या बर्बरता हुई। हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं और कुछ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं'।  दरअसल, हजारीबाग शहर के कुम्हार टोली में महात्मा गांधी के स्मारक स्थल पर बापू की यह मूर्ति लगी हुई थी, जो क्षतिग्रस्त पाई गई है। प्रतिमा स्थल की निगरानी महात्मा गांधी स्मारक समिति द्वारा की जाती है बताते हैं कि गांधीजी के स्मारक के तौर पर 1948 को बापू की यह प्रतिमा स्थापित की गई थी।

आपको बता दें कि आज अफजल गुरु कि बरसी भी है, ऐसे में इस मामले को अफजल गुरु से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं जनवरी 2020 में भी गुजरात के अमरेली जिले में भी कुछ लोगों ने हरि कृष्णा झील के समीप महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़ डाला था, घटना के सामने आने पर लोगों में आक्रोश फैल गया था पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच की थी।

अब गलती से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा नहीं पार नहीं कर पाएंगे मछुआरे, ISRO ने बनाया ख़ास उपकरण

क्रूड आयल पर कोरोना वायरस का प्रकोप, एक महीने में 20 फीसद तक टूटे दाम

Corona Virus: इकोनॉमी को खा रहा ये वायरस, Slowdown से निकलने में अब लगेगा और वक्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -