छत्तीसगढ़ की विधानसभा कुछ इस तरह मनाएगी गांधी जी की 150वीं जयंती
छत्तीसगढ़ की विधानसभा कुछ इस तरह मनाएगी गांधी जी की 150वीं जयंती
Share:

रायपूरः छत्तीसगढ़ राज्य महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को कुछ खास अंदाज में मनाने जा रहा है। इस दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें खास बात यह है कि इस विशेष सत्र में सभी विधायक एक जैसे पोशाक में नजर आएंगे। विधानसभा सचिवालय की तरफ से सभी विधायकों को पोशाक उपलब्ध कराई जा रही है। इस सत्र के दौरान महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी।

विधानसभा परिसर में प्रदर्शनी और भजन संध्या समेत विभिन्न तरह के आयोजन होंगे। कार्यक्रम में गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी समेत देश के अन्य गांधीवादी विचारकों को भी आमंत्रित करने का प्रस्ताव है। कार्यक्रम के लिए राज्यपाल अनुसुईया उइके को भी न्योता भेजा जाएगा। बता दें कि इस राज्य से गांधी का लगाव भी रहा है। महात्मा गांधी दो बार छत्तीसगढ़ आए थे।

पहली बार दिसंबर 1920 और दूसरी बार नवंबर 1933 में। पहला प्रवास जल सत्याग्रह के संबंध में हुआ और दूसरी बार उनका प्रवास तिलक कोष एवं स्वराज कोष के लिए था। यहां भी कांग्रेस पड़ोसी मप्र की तरह 15 साल के वनवास के बाद सत्ता में लौटी है। यह उसके कार्यकाल का पहला गांधी जयंती है। इसलिए पार्टी इसे विशेष बनाने की सोच रही है। 

हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने थामा बीजेपी का दामन

2 दिवसीय दौरे पर जैसलमेर जाएंगे सीएम गहलोत, बाबा रामदेव के मेले में करेंगे शिरकत

चंद्रयान-2: बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसरो के काम को सराहा, कहा- वैज्ञानिकों पर गर्व है ...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -