महाशिवरात्रि पर बदलेगी इन राशियों की किस्मत, बुद्धि के साथ होगी धन की प्राप्ति

महाशिवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में खास अहमियत रखता है। पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महादेव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने का विधान है। भक्तगण दिनभर उपवास रखने के साथ अपनी योग्यता के मुताबिक, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। शास्त्रों के मुताबिक माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती एवं भगवान शिव का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि 2023 तिथि एवं शुभ मुहूर्त 17 फरवरी की रात 8 बजकर 02 मिनट से आरम्भ होकर 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनट तक। वही आज महाशिवरात्रि का त्यौहार इन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है इसके साथ ही निचे दिए गए उपाय अपनाने से इनकी हर मनोकामना पूर्ण होगी

मेष राशि:-
इस राशि के लोगों को जल में गुलाल से शंकर जी का विशेष अभिषेक करना चाहिए।

वृषभ राशि:-
दूध से महादेव का अभिषेक करना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा होगा। 

मिथुन राशि:-
इस राशि के लोगों को गन्ने के रस से देवाधिदेव का अभिषेक करते हुए ॐ प्रवराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि:-
पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करना कर्क राशि के लोगों के लिए बेहद लाभदायी होगा तथा महादेव के मंत्र नम: शिवाय के साथ प्रभवे नम: मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि:-
सिंह राशि के जातक शहद से महादेव का अभिषेक करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि:-
इस वर्ष कन्या राशि के जातकों का शिव का रुद्राभिषेक शुद्ध जल से करना चाहिए और साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना बेहद लाभकारी होता है।

तुला राशि:-
दही से महादेव का अभिषेक करना तुला राशि के लोगों के लिए शुभ होगा। 

आखिर क्यों मकर संक्रांति पर उड़ाई जाती है पतंग? यहाँ जानिए त्यौहार से जुड़े हर सवाल का जवाब

शनिवार के दिन करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, ख़त्म होगी हर बाधा

मंदिर में महिलाएं कर रही थी भजन, अचानक खुल गए भगवान शिव के नेत्र, दर्शन को उमड़ पड़ा जनसैलाब

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -