जानिए कब है महाशिवरात्रि और इसका महत्व
जानिए कब है महाशिवरात्रि और इसका महत्व
Share:

हर साल आने वाली महाशिवरात्रि इस साल शुक्रवार, 21 फरवरी 2020 को है। जी हाँ, दरअसल हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है और इस दिन लोग भोले के भक्ति में रम जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं को माने तो इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। वहीं इस दिन व्रत रखने का भी बहुत अधिक महत्व बताया गया है तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के पर्व का महत्व।

महाशिवरात्रि के पर्व का महत्व - ईशान संहिता को माने तो 'फाल्गुनकृष्णचर्तुदश्याम् आदि देवो महानिशि। शिवलिंगतयोद्भुत: कोटिसूर्यसमप्रभ:। तत्कालव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिव्रते तिथि:।' यानी फाल्गुन चतुर्दशी की मध्यरात्रि में आदिदेव भगवान शिव लिंगरूप में अमिट प्रभा के साथ उद्भूत हुए। कहा जाता है इस रात को कालरात्रि और सिद्धि की रात कहते हैं और इसी वजह से महाशिवरात्रि के पर्व को शिव साधक बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं।

वहीं पौराणिक मान्यता के मुताबिक इस पावन रात को भगवान शिव ने संरक्षण और विनाश का सृजन किया था। ऐसा माना जाता है कि इसी पावन दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का शुभ विवाह संपन्न हुआ था और इसी कारण महाशिवरात्रि मनाते हैं। इसी के साथ महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल के दौरान ही महादेव और पार्वती की पूजा की जानी चाहिए तभी इसका फल मिलता है। कहते हैं महाशिवरात्रि पर रात्रि में चार बार शिव पूजन की परंपरा है और हिंदू धर्म के मुताबिक भगवान शिव की पूजा करते वक्त बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी।

डरावने सपनो से बचने के लिए अपनाये यह उपाय, नहीं आएंगे दोबारा

Jaya Ekadashi 2020: जानिये कब है जया एकादशी व्रत, पूजा और कथा के नियम जाने

मुश्किल परिस्थितियों में ले धैर्य से काम, और रखे ईश्वर पर भरोसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -