आज महाशिवरात्रि पर इस एक राशि को मिलेगा सब कुछ
आज महाशिवरात्रि पर इस एक राशि को मिलेगा सब कुछ
Share:

आज महाशिवरात्रि है ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का यानी 21 फरवरी का राशिफल।

21 फरवरी का राशिफल-

मेष- आज सब काम आपके मन-मुताबिक होंगे। आज मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होगा। आज किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन मधुरता बढ़ेगी। आज आपको नया अनुभव मिलेगा और कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है। 

वृषभ- आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन - आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है और आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। कुछ स्थितियां आपके फेवर में होंगी। 

कर्क - आज आपका दिन सामान्य रहेगा और अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज धन लाभ होने के अवसर बन रहे है। आज आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करना पढेगी। आज किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। 

सिंह - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कहीं लंबी यात्रा पर जाना पड़ेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों को कॉन्फिडेंट से नहीं कह पायेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज कोई नया दोस्त बनेगा। आज महाशिवरात्रि पर आपके जीवन में वह सब कुछ आने वाला है जिसकी आने कल्पना भी नहीं की होगी

कन्या - आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी और विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और परिवार वालों का साथ मिलेगा। आज किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।

तुला - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज सारे काम आपके इच्छा अनुसार होने में परेशानी आ सकती है। आज अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगें। 

वृश्चिक - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा और ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं और पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। आज घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे। 

धनु - आजआपका दिन फेवरेबल रहेगा और आज आप परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से मन को राहत महसूस होगी। आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

मकर - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आज आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आज आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। आज कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। 

कुंभ - आज आपका दिन शानदार रहेगा और लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा और रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। आज कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा और नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। चींटियों को आटा डालें, रोके हुए कार्य पूरे होंगे। 

मीन - आज आपका दिन अच्छा रहेगा और अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यापार में मुनाफा होगा। 

महाशिवरात्रि से पहले 2001 साल बाद इस एक राशि पर मेहरबान हैं भोलेनाथ

जानिए केसा होगा आज आपका दिन, क्या कहता है आपका राशिफल

आज चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, जानें क्या कहता आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -