महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, दूर होंगे असाध्य रोग
महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, दूर होंगे असाध्य रोग
Share:

आप सभी जानते ही हैं कि हर साल की तरह ही इस साल भी महाशिवरात्रि आने को है जो इस बार 21 फरवरी यानी शुक्रवार को है. ऐसे में इस दिन भोलेनाथ का पूजन होता है और आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूजा-अर्चना के दौरान शिवलिंग के सामने ध्यान लगाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभफलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं.

क्या है महामृत्युंजय मंत्र - आप सभी को बता दें कि महामृत्युंजय मंत्र भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे लाभकारी मंत्र है। वहीं वेदों और पुराणों में बताया गया है कि असाध्य रोगों से छुटकारा पाने और अकाल मृत्यु से बचने का मंत्र है महामृत्युंजय मंत्र।

महामृत्युंजय मंत्र- ऊँ त्र्यंबकम् यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्द्धनम्। ऊर्वारुकमिव बंधनात, मृत्योर्मुक्षिय मामृतात्।।
 

महामृत्युंजय मंत्र के फायदे - कहा जाता है इस मंत्र के जाप से न सिर्फ मृत्यु का भय दूर होता है बल्कि कई तरह के असाध्य बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। जी हाँ, इसी के साथ इस मंत्र का सवा लाख बार निरंतर जप करने से जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं.

महामृत्युंजय जप करते समय बरतें ये सावधानियां - कहते हैं महामृत्युंजय मंत्र का जप करते वक्त आपको ध्यान रखना है वह यह कि आप इसका उच्चारण ठीक से और शुद्धता के साथ करें। इसी के साथ मंत्र का जाप करते समय एक निश्चित संख्या निर्धारण करें और हर दिन इसकी संख्या बढ़ाते जाएं, लेकिन कम न करें। इसी के साथ जाप करते समय कोई आसन या कुश का आसन बिछा कर करें और जाप करते समय पूर्व दिशा की तरफ मुख करें। ध्यान रहे मंत्र का जाप करने के लिए एक जगह तय कर लें रोजाना जगह न बदलें। इसी के साथ मंत्र करते समय अपने मन को कहीं दूसरी तरफ न भटकने दें। ध्यान रहे जितने दिन तक आप यह जाप करें उतने दिन मांसाहार या शराब का सेवन न करें और जाप रुद्राक्ष माला से करें। इसी के साथ ध्यान रखे मंत्र का जाप करते समय धूप जलाएं और मंत्र का जाप करते वक्त आलस्य या उबासी न ले.

भूल से भी भोले बाबा को महाशिवरात्रि पर न अर्पित करें यह 8 चीज़ें

Maha Shivratri 2020: जानिये महाशिवरात्रि का शुभमुहूर्त, पूजा की सही विधि

महाशिवरात्री एपिसोड के पहले बहुत दिलकश नजर आईं सुरभि चंदना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -