आज से नागपुर में लगा लॉकडाउन, 21 मार्च तक रहेगी सख्ती
आज से नागपुर में लगा लॉकडाउन, 21 मार्च तक रहेगी सख्ती
Share:

नागपुर: इस समय देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बच रहे हैं। इन बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सभी जगह पर सतर्कता बरती जा रही है। हर दिन कोरोना के नए संक्रमित मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं और इसी के चलते सभी को मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। इस समय महाराष्ट्र, पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में कोविड-19 का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है और इसी के चलते एक बार फिर से लॉकडाउन लग रहे हैं। जी दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राज्य सरकारों के साथ ही केंद्र सरकार की चिंता भी बढ़ गई है।

आप जानते ही होंगे सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। इसे लेकर महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। अब नागपुर में आज से 21 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है। जी हाँ, यहाँ आज सुबह से ही सड़कें वीरान पड़ी हैं। आप जानते ही होंगे एक बार फिर से कोरोना की दस्तक के बाद नागपुर में आज से फुल लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहाँ आज से लेकर 21 मार्च तक सख्ती रहने वाली है लेकिन हाँ, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

यहाँ लॉकडाउन लगाने का कारण बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले हैं जो थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आपको पता ही होगा महाराष्ट्र में बीते बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 13,659 नए मामले सामने आए थे और उसी के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई थी। इन्ही मामलों को देखते हुए राज्य की उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लिया और नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

‘मसाबा मसाबा’ के दूसरे सीजन पर बोलीं मसाबा गुप्ता- 'हम एक हल्का-फुल्का शो लेकर आए हैं'

बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित हैं शिवराज सिंह चौहान, कहा- 'मास्क मत हटाइये'

केरल चुनाव: कांग्रेस ने काटा टिकट, तो महिला प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सिर भी मुंडाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -