महाराष्ट्र मराठा आंदोलन : आँखों पर पट्टी बांध कर किया विरोध
महाराष्ट्र मराठा आंदोलन : आँखों पर पट्टी बांध कर किया विरोध
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठाओं के लिए आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे मराठा आंदोलन के तहत आज सुबह 8 बजे से शुरू हुआ महाराष्ट्र बंद शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर मराठाओं ने मुँह और आँखों पर पट्टी बांध कर भी विरोध प्रदर्शन किया और कई जगहों पर बाइक  रैलियाँ भी निकाली गयी। 

महाराष्ट्र आंदोलन : फिर उग्र हुए मराठा, भाजपा सांसद को बनाया निशाना

गौरतलब है कि मराठाओं के लिए आरक्षण और कई अन्य मांगों को लेकर चल रहे मराठा आंदोलन के तहत 9 अगस्त को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक महाराष्ट्र बंद रखने का एलान किया गया था। इसके साथ ही सोशल साइट्स पर इस दौरान हर तरह के बाजारों को बंद रखने के संदेश भी वायरल किये जा रहे है। इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आश्वासन भी दे चुके है कि उनकी सरकार सरकारी नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में मराठों को आरक्षण प्रदान करने पर काम कर रही है। लेकिन इसके बावजूद मराठाओं ने महाराष्ट्र बंद करने का फैसला वापस नहीं लिया है। 

नौकरी पर सियासत तेज, गडकरी बोले- नौकरियां कहां हैं, राहुल ने लिया आड़े हाथों

इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने किसी बड़े हंगामे की संभावना को ध्यान में रखते हुए राज्य में पुलिस बल बढ़ा दिया है। औरंगाबाद, उस्मानाबाद और अहमदनगर जैसे कई जिलों में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है।

ख़बरें और भी 

महाराष्ट्र बंद LIVE : मुंबई में कलेक्टर ऑफिस के बाहर हंगामा, 4 जिलों में ट्रैफिक बाधित

मराठा आंदोलन: मराठा आंदोलन में दो फाड़

कल फिर होगा मराठा आंदोलन, मुंबई रहेगी बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -