महाराष्ट्र: अग्नीवर बनने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
महाराष्ट्र: अग्नीवर बनने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Share:

मुंबई: भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाइ गई नई स्कीम अग्निपथ के तहत भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। अग्निपथ योजना के तहत महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा क्षेत्र में भी भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया है। दरअसल, अग्निपथ योजना के तहत जारी भर्ती में शामिल होने आए एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाला युवक अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए इंटरव्यू देने आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, धुले का निवासी 22 वर्षीय रामेश्वर भरत देवरे ठाणे आया हुआ था। वह ठाणे के मुंब्रा स्टेशन पर था कि अचानक उसकी तबीयत ख़राब हो गई और उसे उल्टी होने लगी। वह उल्टी करने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ भागा। उल्टी करने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़े रामेश्वर भरत देवरे ने आस-पास नहीं देखा।  इसी बीच उस पटरी पर ट्रेन आ गई। उल्टी करने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ा रामेश्वर भरत देवरे ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन भी रामेश्वर भरत देवरे को कुचलते हुए निकल गई। रामेश्वर खून से लथपथ जख्मी अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। रेलवे स्टेशन पवर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी फ़ौरन पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही ठाणे जिले के लोह मार्ग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने जख्मी रामेश्वर को फ़ौरन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार 21 सितंबर की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जा रहा मानसून, फिर क्यों इतना भीग रहा दिल्ली-NCR ? मौसम विभाग ने बताया कारण

80 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान

मुख़्तार अंसारी को 7 साल की जेल.., जेलर पर पिस्तौल तानकर दी थी हत्या की धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -