बेटे से छुपकर 53 वर्षीय मां ने किया ऐसा काम, जिसने सुना वो रह गया दंग
बेटे से छुपकर 53 वर्षीय मां ने किया ऐसा काम, जिसने सुना वो रह गया दंग
Share:

मुंबई: हाल ही में कई प्रदेशों में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सामने आए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया जैसी कई जगहों पर टॉपर्स की चर्चा अवश्य है मगर इस बीच महाराष्ट्र की एक महिला की कहानी वायरल हुई है जिन्होंने 53 वर्ष की आयु में हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। उनकी कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि महिला के बेटे ने इमोशनल होकर इसके बारे में साझा किया है।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसाद जंभाले नामक व्यक्ति ने अपनी मां की कहानी साझा की थी। प्रसाद पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं तथा वे इन दिनों आयरलैंड में रहते हैं। किन्तु उनकी मां महाराष्ट्र में रहती हैं। प्रसाद ने अपनी मां की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे 37 वर्ष पश्चात् उनकी मां ने फिर से स्कूल में पढ़ना आरम्भ किया तथा वो इसमें पास भी हो गई। 

साथ ही प्रसाद ने लिखा कि वे पिछली बार जब आए थे जो मां की पढ़ाई देखकर हैरान थे। उनकी मां की नोटबुक में अंग्रेजी लिखती है। यहां तक कि वो अलजेब्रा में भी बहुत अच्छे से काम कर रही थी। उनकी समझ बच्चों को हैरान कर रही थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां का दिन ही पढ़ाई से आरम्भ होता था। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने इस विद्यालय में 2021 में एडमिशन लिया था। लेकिन उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया नहीं था। उन्होंने चुपके से पढ़ाई की है। वे अपने घर फोन करते हैं तो कई बार यह पता चलता है कि मां पढ़ रही हैं। यहां तक कि मां ने उनके पिता एवं अपने दूसरे बेटे को भी इस स्कूल और पढ़ाई के बारे में तकरीबन एक महीने तक कुछ नहीं बताया। उनकी मां अपनी क्लास की सबसे होनहार स्टूडेंट थी। प्रसाद इंडिया शादी करने के लिए आए थे, उनकी शादी फरवरी में थी तथा उनकी मां की परीक्षा मार्च में थी। फिर भी उनकी मां ने सबकुछ मैनेज कर लिया। फिलहाल प्रसाद की मां पास हो गई हैं तथा उनके नंबर भी बहुत अच्छे आए। उन्होंने 79.60% अंक प्राप्त किए। बेटे ने अपनी मां का रिपोर्ट कार्ड भी साझा किया। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे स्कूल भी खोले हैं जिनमें रात को पढ़ाई करवाई जाती है। 

'4 साल क्या, 4 दिन के लिए भी सेना में जाने को तैयार हैं..', युवाओं में 'अग्निपथ' को लेकर जबरदस्त उत्साह

'अग्निपथ योजना' के विरोध में बंद हुआ था इंटरनेट, अब कंपनी ने उठाया ये बड़ा कदम

भारतीय बाजार में हंगामा मचाने के लिए आ रही है ये बाइक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -