कल नहीं आज ही महाराष्ट्र को मिलेगा 'मुख्यमंत्री'
कल नहीं आज ही महाराष्ट्र को मिलेगा 'मुख्यमंत्री'
Share:

मुंबई: बागी विधायक एकनाथ शिंदे एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर भी सामने आई है, दोनों नेता थोड़ी ही देर में सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं। शिवसेना के बागी गुट का साथ पाकर भारतीय जनता पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्याबल है तथा ऐसे में सरकार बनाने में कोई मुश्किल आने वाली नहीं है।

इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7।30 बजे सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। एकनाथ शिंदे नई सरकार में उपमुख्यमंत्री की पद की शपथ लेंगे। पहले 1 जुलाई को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हुआ था मगर अब नई अपडेट के अनुसार, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण आज शाम को ही हो जाएगा। 

वही इसके अतिरिक्त 3 जुलाई को बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। दोनों नेता राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंच चुके हैं, जहां सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरीश महाजन ने कहा कि बीजेपी के पक्ष में 170 विधायकों का समर्थन है। बता दें कि महाराष्ट्र में बहुमत के लिए 145 विधायकों का समर्थन आवश्यक है।

कांग्रेस नेता वही बोलेंगे जो गांधी परिवार सुनना चाहेगा ? प्रमोद कृष्णन और मनीष तिवारी को पड़ी फटकार

'हमरो पहाड़' सॉन्ग रिलीज कर CM धामी ने गिनाई अपनी ये कामयाबियां,

'कांग्रेस को बर्बाद कर रहे दिग्विजय..', MP में चुनाव लड़ने का ऐलान कर बोले ओवैसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -