'बलात्कारी' भी है उमेश कोल्हे का कातिल इरफ़ान, मात्र 19 दिन में आ गया था जेल से बाहर
'बलात्कारी' भी है उमेश कोल्हे का कातिल इरफ़ान, मात्र 19 दिन में आ गया था जेल से बाहर
Share:

मुंबई: अमरावती में 21 जून को केमिस्ट उमेश कोल्हे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी शेख इरफान को अरेस्ट कर लिया था। अब इरफान से संबंधित नई जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, हत्याकांड के मुख्य आरोपी के विरुद्ध इंदौर में एक दुष्कर्म का केस भी दर्ज है। इस जुर्म में आरोपी इरफान 19 दिन तक इंदौर की जेल में रहा था।

इरफान के वकील ने उसकी ज़मानत अर्ज़ी दाखिल भी की थी। इसकी एक क़ॉपी भी सामने आई है। इसके अनुसार, आरोपी इरफान पर बलात्कार के साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का भी इल्जाम है। इरफान पर ये भी आरोप था कि वह पीड़िता को सब्जी मंडी चौराहे से दूसरे आरोपी के साथ जबरन ले गया था, जिसके बाद पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया था। बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने के चलते हुई थी। इस पोस्ट के बाद उमेश पर आतिब और शाहरुख ने जानलेवा हमला किया और उनकी हत्या कर दी। मगर, इस मामले का मुख्या साजिशकर्ता इरफान शेख था। 

इरफान ने सबसे पहले अपनी साजिश में मौलाना मुदस्सिर अहमद को साथ लिया था। इसके बाद मुदस्सिर को उमेश कोल्हे की रेकी करने का काम मिला। इरफान ने इसके बाद शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान और आतिब रशीद को इस काम के लिए चुना। ये सभी दिहाड़ी मजदूर थे। पूरी प्लानिंग और रेकी के बाद 21 जून की रात आतिब और शाहरुख ने उमेश का क़त्ल कर दिया था।

जस्टिस सूर्यकांत और परदीवाला पर चलेगा महाभियोग ? नूपुर शर्मा मामले में शुरू हुआ कैंपेन

'हिन्दू-मुस्लिम दोनों धर्म भ्रष्ट कर रहीं ममता बनर्जी..', दिलीप घोष ने क्यों कही ये बात ?

'बयान देना आतंकवाद नहीं, लेकिन गला काटना आतंकवाद..', नूपुर शर्मा पर बोले नकवी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -