महाराष्ट्र: अब देरी से आने पर सरकारी दफ्तरों के अधिकारीयों को मिलेगी यह सजा
महाराष्ट्र: अब देरी से आने पर सरकारी दफ्तरों के अधिकारीयों को मिलेगी यह सजा
Share:

महाराष्ट्र: सरकारी दफ्तरों में कई बार लोग समय पर नहीं आते हैं लेकिन समय पर ना आने को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जो कदम उठाए हैं उसे जानने के बाद आप खुश होंगे। जी दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने अपने अधिकारियों के दफ्तर देर से पहुंचने को लेकर एक नोटिस जारी कर दिया है। कहा जा रहा है इस नोटिस में लिखा गया है कि, 'देर करने वाले अधिकारियों को अब सजा दी जाएगी।' जी हाँ, हाल ही में उद्धव ठाकरे की सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है।

इस नोटिस में लिखा गया है कि, '1 महीने में 3 या उससे अधिक दिनों तक दफ्तर देर से पहुंचने वालों की 1 दिन की छुट्टी काट दी जाएगी। साथ ही अगर आप 9 या उससे अधिक दिनों तक देर से काम पर पहुंचते हैं तो आपको महीने में मिलने वाली छुट्टियों को भी कम कर दिया जाएगा जिन अधिकारियों के पास महीने की छुट्टियां नहीं हैं अगर वह दफ्तर देर से पहुंचते हैं तो उनकी तनख्वाह उस हिसाब से काट ली जाएगी।' इसी के साथ इस सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि '2 या उससे अधिक दिनों तक एक घंटे या डेढ़ घंटे की देरी से दफ्तर पहुंचने वाले अधिकारियों को कार्यालय में अपने निर्धारित समय के बाद भी एक्स्ट्रा काम करना होगा।'

आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में सभी मंत्रालयों के कर्मचारियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:45 का कर दिया गया है, लेकिन घर से दफ्तर पहुंचने में ट्रैफिक और कई अन्य समस्याओं की वजह से उन्हें 1 घंटे अतिरिक्त दिया गया है। यानी जो भी अधिकारी 10:45 से 12:15 के बीच दफ्तर पहुंचेगा उसे देरी से दफ्तर पहुंचना माना जाएगा। वहीं अगर 12:15 के बाद जो अधिकारी दफ्तर पहुंचेगा उसके आधे दिन की सैलरी काट ली जाएगी।

देश भर के कोने कोने में तेजी से बढ़ रहा है बर्ड फ्लू, आप भी हो जाए सावधान

अपने काम के अलावा अपनी इम्युनिटी का भी ख़ास ख्याल रखते है सोहम चक्रवर्ती

दीपिका पादुकोण ने सभी इंस्टा पोस्ट डिलीट करने के बाद साझा की पहली फोटो, फैंस से पूछा ये सवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -