महाराष्ट्र: गृह मंत्री ने किया एलान, जल्द होगी 5295 कॉन्सटेबलों की भर्ती
महाराष्ट्र: गृह मंत्री ने किया एलान, जल्द होगी 5295 कॉन्सटेबलों की भर्ती
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बीते रविवार को कहा है कि, 'राज्य सरकार पुलिस कांस्टेबल के 12,000 पदों के लिए भर्ती करेगी। इनमें से 5,295 पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।' जी दरअसल गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बातचीत में यह भी कहा कि, 'नागपुर शहर में अपराध का ग्राफ वर्ष 2019 की तुलना में काफी नीचे आया है।'

यह सभी बातें गृह मंत्री अनिल देशमुख ने नागपुर जिले में संवाददाताओं से कही। आप जानते ही होंगे वह नागपुर जिले की कतोल सीट से विधायक हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि, 'राज्य पुलिस में कुल 12,000 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी, जिनमें पहले चरण में 5,295 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।' आगे उन्होंने कहा इस बारे में यूनिट कमांडरों को आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'मुंबई पुलिस की तर्ज पर नागपुर में भी घुड़सवार पुलिस इकाई स्थापित की जाएगी।'

वैसे इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि, 'विभिन्न जेलों से पैरोल पर रिहा किए गए 11,000 से अधिक बंदियों को वापस जेल कब भेजा जाएगा।।।?' तो इस सवाल पर अनिल देशमुख ने कहा कि, 'कोरोना वायरस का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है।'

अमीर बनने के लिए दे डाली 11 वर्षीय मासूम की बलि, नाक-कान कटा मिला शव

ईसाई से वापस हिन्दू बने डांग के 12 आदिवासी परिवार

कांग्रेस स्थापना दिवस पर राहुल के ना होने पर बोले कमलनाथ- 'हर कार्यक्रम में मौजूद रहे ये जरुरी तो नहीं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -