मछुआरों के जाल में फंसा 100 किलो का अजगर
मछुआरों के जाल में फंसा 100 किलो का अजगर
Share:

ठाणे : दो मछुआरे समंदर में निकले थे मछलियों को पकड़ने के लिए लेकिन उनके जाल में मछलियाँ तो आई नही उलटा एक भारी भरकम अजगर लपेटे में आ गया. खबर के अनुसार महेश पाटील और गोकुल पाटील नामक मछुआरों को अंदाजा भी नहीं था कि उनके जाल में फंसी भारी-भरकम चीज मछली नहीं अजगर है। दोनों मछुआरे ठाणे जिला स्थित भिवंडी के रहने वाले हैं। तीन मीटर लंबे अजगर की पहचान बाद में भारतीय रॉक पायथन के रूप में हुई है। जो करीब 100 किलोग्राम वजनी है।

मामला गुरुवार दोपहर का है। जाल में अजगर को फंसा देख दोनों मछुआरे डर गए और अचंभित भी हुए। दोनों ने तुरंत जाल को दोबारा मटमैले पानी में फेक दिया और मदद के लिए तट पर लौट आए। भारी भरकम इस अजगर को देखने के लिए वहां लोगो की काफी भीड़ जमा हो गई थी. खबर के बाद स्थानीय सर्प विशेषज्ञ किशोर गायकवाड़ अपने सहयोगी हितेश मेहता के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए किशोर ने बताया की हमने पानी में से भारी भरकम अजगर को जाल सहित बाहर निकाला। वह डरा हुआ था और गुस्से में भी था, लेकिन हमने उसे सावधानीपूर्वक शांत कराया।

विशेषज्ञ ने कहा की अजगर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नही है. किशोर ने बताया की यह एक भारतीय रॉक पायथन प्रजाति का अजगर है जो की पानी में नही रहता है. जब वह पकड़ाया तो जाल में बने एक छेद से अपना मुंह बाहर निकालकर सांस लेता रहा. संभवतः यह अजगर भारी बारिश में बहकर आ गया होगा। सर्प विशेषज्ञ किशोर गायकवाड़ ने कहा की हमने स्थानीय लोगो की सहायता से अजगर को बोरीबली (मुंबई) के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान भेज दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -