2 महीने से भी ज्यादा दिनों तक मौसा ने किया बलात्कार, पेट दर्द होने पर खुला राज
2 महीने से भी ज्यादा दिनों तक मौसा ने किया बलात्कार, पेट दर्द होने पर खुला राज
Share:

आजकल अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह भोईवाड़ा का है। यहाँ पुलिस ने एक 40 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपनी 17 साल की नाबालिग रिश्तेदार के साथ लगातार दो महीने से अधिक समय तक बलात्कार किया है। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि, लड़की लॉकडाउन के दौरान शहर में आई थी, हालांकि, जब वह हाल ही में अपने घर लौटी तो पता चला कि उसका बलात्कार हुआ है। इस मामले में लड़की के माता पिता ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने सारा राज खोल दिया।

लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि उसके मौसा ने कथित तौर पर उसके साथ यौन शोषण किया है। यह जानने के बाद लड़की के माता-पिता ने थाने में यह मामला दर्ज करवाया। अब पुलिस ने लड़की के मौसा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है धुले की रहने वाली लड़की लॉकडाउन के दौरान परेल में अपनी मौसी के यहां आई थी, आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाया और जब भी परिवार के अन्य सदस्य बाहर जाते थे वह उसके साथ बलात्कार को अंजाम देता था। इस मामले में जब लड़की अपने घर लौटी तो उसने पेट दर्द की शिकायत की।

उसके बाद उसे टेस्ट के लिए डॉक्टर के पास ले गए तो यह पता चला कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ था। बाद में उसके माता-पिता ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने सारा खुलासा कर दिया। बीते मंगलवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत लड़की के मौसा पर अपराध दर्ज किया गया है।

मानहानि मामला: कोर्ट का फरमान - 3 नवंबर को अदालत में हाजिर हों केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

VIDEO: शादी में पीपीई किट पहनकर पहुचं गया शख्स, जमकर किया डांस

लगातार 8वें दिन बढे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -