भारी बारिश के बीच मुंबई में बिल्‍ड‍िंग ढहने से 3 लोगों की मौत, 7 घायल
भारी बारिश के बीच मुंबई में बिल्‍ड‍िंग ढहने से 3 लोगों की मौत, 7 घायल
Share:

मुंबई: महाराष्‍ट्र में भारी बारिश के चलते आज यानी शुक्रवार को हालात बेकाबू हो गए हैं। आए दिन यहाँ बड़े हादसे हो रहे हैं। अब हाल ही में राज्‍य की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक और बिल्‍ड‍िंग ढहने का हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए हैं। आप सभी को बता दें कि यह हादसा मुंबई के गोवंडी इलाक में हुआ है। इस बारे में मुंबई पुलिस का कहना है कि, 'मुंबई के गोवंडी इलाके में एक इमारत गिरने से सात लोग घायल हो गए, तीन की मौत हो गई। विवरण की प्रतीक्षा है।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में भारी बारिश और नदियों में उफान आने से बृहस्पतिवार को कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई और करीब छह हजार यात्री फंस गए। वहीँ बहुत अधिक बारिश के चलते मुंबई सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। इसी के चलते अधिकारियों को बचाव कार्य में प्रशासन की मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बुलाना पड़ा है। आप सभी को बता दें कि यहाँ बीते 17- 18 जुलाई को मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो गई थी।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि मुंबई पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक परिसर की दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर 19 लोगों की मौत हो गई थी। यहाँ भारी बारिश के कारण मुंबई के विक्रोली उपनगर में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के चलते छह कच्चे मकानों के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। आपको हम यह भी बता दें कि मुंबई में चेम्बूर और विक्रोली में दीवार ढहने के कारण लोगों की मौतें हुईं थीं।

'टैक्स चोरी की सूचना दो और पाओ 25 लाख तक का इनाम...', सरकार ने शुरू की योजना

Zomato, Google Meet, Microsoft और Paytm जैसी वेबसाइट पड़ी ठप, जानिए क्या है वजह?

1 अगस्त से ये बैंक करने जा रहा है अपने नियमों में भारी बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -