महाराष्ट्र में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर्स
महाराष्ट्र में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर्स
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के डॉक्टरों ने आज से सूबे में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर डाला है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। अब उनके हड़ताल पर जाने से आज मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों की एकेडमिक फीस माफ करने सहित कई मांगों को लेकर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं।

आप सभी जानते ही होंगे कि हड़ताल पर जाने की पुष्टि करते हुए महाराष्ट्र स्टेट असोसिएश ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के सदस्य डॉक्टर अक्षय यादव ने कहा कि, 'हमारी पहली मांग एकेडमिक फीस माफ करने की है।' इसी के साथ उन्होंने कहा, 'हॉस्टल के हालात को बेहतर किये जाने चाहिए, क्योंकि इनकी स्थिति खराब है।' केवल यही नहीं बल्कि डॉक्टरों की मांगों में बीएमसी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों का टीडीएस न काटा जाए और राज्य के सरकारी अस्पतालों को कोविड इन्सेंटिव देने की डिमांड का भी समावेश है। इसके अलावा डॉक्टरों का यह भी कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं वह हड़ताल से वापस नहीं आएंगे।

हालांकि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। वहीं ओपीडी में सेवाएं बंद रहेंगी। खबरें यह भी है कि डॉक्टरों की आज सुबह मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक भी है। अब अगर सरकार की तरफ से जल्द इनके मामलों को नहीं सुलझाया गया तो आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बातें

भूकंप के तेज झटकों से काँपा नासिक, लोगों में दहशत

सिद्धू और संजय राउत एक ही कैटेगरी के लोग हैं: BJP नेता नितेश राणे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -