महाराष्ट्र में स्थिति भयावह, 24 घंटे में मिले 56 हजार से ज्‍यादा केस
महाराष्ट्र में स्थिति भयावह, 24 घंटे में मिले 56 हजार से ज्‍यादा केस
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता चला जा रहा है। बीते गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 56,286 नए मामले सामने आए हैं और ऐसा होने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 32,29,547 हो चुके हैं। इसी के साथ ही 376 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 57,028 हो चुकी है। जी दरअसल महाराष्ट्र में बीते बुधवार को 59,907 मामले सामने आए थे और कुल 322 लोगों की मौत हुई थी। हाल ही में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल 36,130 रोगियों को ठीक होने के बाद गुरुवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

ऐसे होने से राज्य में अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 26,49,757 हो चुकी है। इसके अलावा राज्य में 5,21,317 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग का कहना है कि राज्य में दिनभर में 2,36,815 जांच की गईं और अब तक कुल 2,13,85,551 जांच हो चुकी हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में लोग लॉकडाउन की अफवाह फैला रहे हैं और इसी के चलते ऐसे लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस सख्त हो गई है।

अब मुंबई पुलिस की ओर से अलर्ट जारी हुआ है। यहाँ इस समय सोशल मीडिया पर कुछ लोग मुंबई सहित महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लगने की अफवाह लगातार फैला रहे हैं, ऐसे में पुलिस जांच में जुट चुकी है। हाल ही में मुंबई पुलिस के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए जा रहे संदेश में लोगों से अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील की है। जी दरअसल अपने संदेश में मुंबई पुलिस ने कहा है कि जो लोग भी इस तरह की हरकतें कर रहे हैं उन पर मुंबई पुलिस ने कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी है और जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

नोरा फतेही के नए वीडियो ने मचाया तहलका

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच पीएम मोदी ने कहा- "इन तमाम चुनौतियों के बावजूद, हमारे पास..."

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -