महाराष्ट्र: आज भी बारिश मचाएगी तबाही, रत्नागिरी-सातारा में IMD का रेड अलर्ट
महाराष्ट्र: आज भी बारिश मचाएगी तबाही, रत्नागिरी-सातारा में IMD का रेड अलर्ट
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में तबाही का मंजर नजर आ रहा है। यहाँ बरसात का कहर बहुत भयंकर तरह से छाया हुआ है और ना जाने कितने ही लोगों ने अपनी जान गवा दी। यहाँ दुर्घटनाओं का कहर थम ही नहीं रहा है। गांवों, गलियों, सड़कों, शहरों सब जगह बाढ़ आई है और पानी भरा हुआ है। आपदा अब तक खत्म नहीं हो पाई है और दुर्भाग्य यह है कि आने वाले 24 घंटों तक अलर्ट रहने की ही जरुरत है। जी दरअसल मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि बारिश के कहर का असर अभी और बढ़ सकता है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कई जगह आज भी मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

जी दरअसल बंगाल की खाड़ी के आस-पास कम दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसी के साथ यहां से नमी वाली हवाएं पश्चिम की ओर लगातार बह रही हैं। ऐसा होने के चलते महाराष्ट्र, गोवा और केरल के समुद्री किनारों पर बरसात के लिए अनुकूल वातावरण तैयार है। वहीं महाराष्ट्र के कोंकण के समुद्र तटीय इलाकों और मध्य महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते इसका असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा।

यह भी कहा जा रहा है कि अगले 24 घंटे कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र की कुछ जगहों में मूसलाधार तो कुछ जगहों में अत्यधिक मूसलाधार बारिश होगी। इसी के साथ अगले 24 घंटों में मराठवाडा के भी कई हिस्सों में मध्यम से मूसलाधार बरसात का अनुमान है। आपको हम यह भी बता दें कि आज (शनिवार, 24 जुलाई) रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग सहित पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे, सातारा और कोल्हापुर के पहाड़ी इलाकों मेें रेड अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार गिरते जा रहे है सोने के दाम, जानिए आज का भाव

खुले मंच से हिन्दुओं को गाली, मोदी-शाह पर अपमानजनक टिप्पणी... पादरी जॉर्ज पोन्नैया गिरफ्तार

मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने के खबर सुनकर ख़ुशी से झूमा परिवार, इस अंदाज में मनाया जश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -