पहले से दुष्कर्म की सजा काट रहे आरोपी ने 3 साल की बच्ची संग दुष्कर्म कर दी मौत
पहले से दुष्कर्म की सजा काट रहे आरोपी ने 3 साल की बच्ची संग दुष्कर्म कर दी मौत
Share:

रायगढ़ (महाराष्ट्र): इन दिनों अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है उसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल इस मामले में 3 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है आरोपी की हैवानियत ऐसी रही कि सुनने वालो के होश उड़ गए। आरोपी पहले ही एक मामले में सजा काट रहा था और वह केवल 10 दिन के लिए पैरोल पर आया था। उसी दौरान उसे इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

इस घटना को बीते मंगलवार रात की बताया जा रहा है। जी दरअसल रायगढ़ जिले के पेण इलाके में यह मामला हुआ है और इस मामले में आरोपी की उम्र 32 साल बताई जा रही है। आरोपी का नाम आदेश मधुकर पाटिल है जो बीते मंगलवार को मां-पिता के साथ सो रही तीन साल की बच्ची को उठाकर ले गया। उसके बाद आरोपी मासूम को सुनसान इलाके में ले गया और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। वहीं जब कुछ देर बाद बच्ची के माता-पिता की नींद खुली तो उसकी तलाश शुरू की और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली पुलिस ने मासूम की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

अंत में करीब 24 घंटे बाद बीते दिन ही सुबह गांव के कुछ लोगों ने आरोपी को देखा तो वह बच्ची को गड्डा खोदकर दफना रहा था। इस दौरान लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी बच्ची को कब्र में छोड़कर भाग गया। उसके बाद लोगों ने पुलिस और मासूम के माता पिता को इस मामले की सूचना दी और बुलाया। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई तो पता चला की मासूम रेप हुआ था। आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस ने दो-तीन स्पेशल टीमों का गठन किया। कहा जा रहा है अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। खबरें हैं जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। ऐसी भी खबर मिली है कि आरोपी पहले भी एक रेप केस में सजा काट रहा है।

साल के पहले दिन आम आदमी को झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर

अक्षय कुमार ने शेयर किया साल 2021 का पहला सूर्योदय वीडियो

जिस शहर से जन्मा था कोरोना, वहां हुआ नए साल का धूम-धाम से आगमन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -