शिवसेना को बड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल होगा एक और विधायक
शिवसेना को बड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल होगा एक और विधायक
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक ड्रामा में बीजेपी की एंट्री हो गई है। केंद्र की बीजेपी सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में ठाकरे एवं शिंदे समर्थक समर्थन और विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। गुवाहाटी में उपस्थित शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे के समर्थन में खड़े विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए अदालत जाने की तैयारी में है।

वही इस सिलसिले में शिंदे गुट की एक बैठक भी हुई जिसमें कानूनी रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया गया। एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों ने गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में छत्रपति शाहू महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही इस बीच शिवसेना के एक और MLA उदय सावंत शिंदे गुट में सम्मिलित होने के लिए मुंबई से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। उदय सावंत महाराष्ट्र में मंत्री हैं। बीते कुछ दिनों पहले तक उन्हें आदित्य एवं उद्धव के साथ बैठक करते देखा गया था। उदय को आदित्य ठाकरे का नजदीकी मंत्री बताया जा रहा है। अबतक महाराष्ट्र सरकार के 8 मंत्री शिंदे गुट में सम्मिलित हो चुके हैं।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों को सुरक्षा प्रदान कराने का निर्देश दिया है। कोश्यारी ने मुंबई के सीपी और महाराष्ट्र डीजीपी को पत्र लिखकर इस सिलसिले में निर्देश दिया है। 

अमिताभ का बड़ा ऐलान, बलिया से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ा पार्टी का दामन

महाराष्ट्र में मचे सियासी बवाल के बीच केंद्र सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

सचिन पायलट पर भड़के CM अशोक गहलोत, लगाया गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -