उद्धव के बाद एकनाथ शिंदे ने उठाया बड़ा कदम, इस नाम से बनाया नया गुट
उद्धव के बाद एकनाथ शिंदे ने उठाया बड़ा कदम, इस नाम से बनाया नया गुट
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान जारी है। एक ओर मुख्यमंत्री उद्धव राजनीतिक संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एकनाथ शिंदे भी मैदान में डटे हुए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव पर हमला तेज करने के लिए एकनाथ शिंदे ने एक मास्टर स्ट्रोक चला है। सूत्रों का दावा है कि शिंदे समर्थकों ने अपने अलग गुट का नाम निर्धारित कर लिया है। इस गुट का नाम 'शिवसेना-बालासाहेब गुट' होगा। इस गुट में लगभग 40 बागी विधायक सम्मिलित हैं। प्राप्त हुई खबर के अनुसार, जल्द ही शिंदे समर्थक इस नाम को लेकर औपचारिक ऐलान भी कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस नाम के माध्यम से शिवसेना दो हिस्सों में बंट जाएगी। एक गुट का नाम बालासाहेब गुट एवं दूसरा (उद्धव) गुट होगा। शिंदे गुट मान कर चल रहा है कि इसी के माध्यम से अधिक से अधिक शिवसैनिक उनके गुट से इमोशनली कनेक्ट होंगे। आज ही इस गुट के नाम की घोषणा हो सकती है तथा इसी नाम से अपने गुट के पंजीकरण की प्रक्रिया शिंदे ग्रुप जल्द शुरू करेगा। शिंदे ग्रुप का किसी अन्य दल में विलय नहीं होगा।

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत निरंतर बयान दे रहे हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि शिवसेना की आज होने वाली कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। इस बैठक में कई फैसले होंगे। ये पार्टी प्रदेश एवं देश में बहुत बड़ी पार्टी है। इस पार्टी को बनाने में बालासाहेबजी, उद्धवजी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाया है। 

एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका, डिप्टी स्पीकर ने खारिज किया अविश्वास प्रस्ताव

बगावत के बीच उद्धव सरकार ने उठाया ये कदम

सियासी घमासान के बीच महाराष्ट्र में लगा इन चीजों पर बैन, अलर्ट हुई पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -