NCB अफसर ने महिला का अंडरवियर निकालकर सूंघा, महाराष्ट्र पुलिस ने किया अरेस्ट
NCB अफसर ने महिला का अंडरवियर निकालकर सूंघा, महाराष्ट्र पुलिस ने किया अरेस्ट
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में रेलवे पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के एक अधिकारी को अरेस्ट किया है। इस अधिकारी पर एक महिला ने चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का इल्जाम लगाया था। जिस ट्रेन में छेड़छाड़ को लेकर केस दर्ज हुआ है, वह हैदराबाद-पुणे के बीच चलती है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित के खिलाफ IPC की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। अरेस्ट किए गए आरोपित की शिनाख्त दिनेश चव्हाण के रुप में हुई है। दिनेश चव्हाण NCB में पुलिस अधीक्षक (SP) रैंक के अफसर हैं। आरोपित अधिकारी को परली रेलवे पुलिस ने अरेस्ट किया है। परली रेलवे स्टेशन औरंगाबाद रेलवे इकाई के अंतर्गत आता है।

औरगंबाद एसपी (GRP), एम पाटिल ने बताया कि दिनेश चौहान पर इल्जाम है कि उन्होंने ट्रेन में महिला को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद उन्होंने महिला के बैग से उनके अंडरगार्मेंट्स निकाल लिए और उसे सूँघने के बाद अपने सीने पर रख लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में IPC की धारा 354 (A) यौन प्रताड़ना और धारा 509 (किसी महिला की शील भंग करने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की छानबीन की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, दिनेश चव्हाण हैदराबाद से पुणे की तरफ आ रहा था। वह हैदराबाद अदालत के एक मामले में जारी सुनवाई में शामिल होने गया था और पुणे वापस आ रहा था। जिस कंपार्टमेंट में वह यात्रा कर रहा था वहीं एक 25 वर्षीय महिला भी यात्रा कर रही थी। महिला ने बताया कि NCB के अधिकारी ने उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि वह NCB अधिकारी की हरकतों से परेशान हो गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद कई यात्री घटनास्थल पर पहुँच गए। तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं, दिनेश की गिरफ्तारी के बाद NCB मुंबई में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपित NCB अफसर है, मगर पिछले आठ महीनों मानसिक परेशानी के चलते वह अधिकतर समय छुट्टी पर ही था और फिलहाल किसी भी ऑपरेशन का हिस्सा नहीं है 

पानी में डुबोकर हत्याएं करने वाला 'ग़दर गैंग' का सरगना गिरफ्तार, कर चुका है 17 क़त्ल

दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर बदमाश कर रहे ठगी, DMRC ने किया सावधान

छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, इलाज के दौरान गई जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -