फ्लैट में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
फ्लैट में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
Share:

पालघर: आए दिन अपराध के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में जो मामला सामने आया है वह भी सभी को हैरान कर गया है। बताया जा रहा है इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने आज यानी शनिवार को जानकारी दी है। उनका कहना है कि '72 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान शव यहां उसके फ्लैट से बरामद किया गया है।'

जैसे ही इस बारे में पुलिस को जानकारी मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जांच शुरू कर दी। इस पूरे मामले के बारे में पुलिस अधिकारी का कहना है कि, 'मृतक की पहचान जयप्रकाश फोंडा के रूप में की गयी है ।' उन्होंने बताया फोंडा अपने इस घर में अकेले रहा करते थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि, 'पुलिस को संदेह है कि फोंडा की हत्या बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में की गयी है।'

इस मामले के उजागर होने के बारे में बात करें तो यह तब सामने आया जब घरेलू सहायक बीते शुक्रवार की सुबह फोंडा के घर पर आया। उस दौरान फोंडा ने दरवाजा नहीं खोला और घरेलू सहायक ने उसके बाद इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। अब पुलिस अधिकारी का कहना है, 'हत्यारों की धरपकड़ के लिए जांच शुरू की गई है।'

बिहार में वकील की गोली मारकर हत्या, कार की सीट बेल्ट से लटका मिला शव

राज्य सरकार को 31 करोड़ का राजस्व नुकसान पहुँचाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ व्यपारी

मिल संचालक ने मजदुर के शरीर में भर दी हवा, है अस्पताल में एडमिट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -