मुंह में कपड़ा ठूंसकर 19 वर्षीय युवती से बलात्कार, फिर दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड
मुंह में कपड़ा ठूंसकर 19 वर्षीय युवती से बलात्कार, फिर दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड
Share:

नागपुर: महाराष्‍ट्र के नागपुर जिले में दिल्‍ली के निर्भया मामले जैसा केस सामने आया है। यहां पिछले सप्ताह 19 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील को रॉड डाल दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम योगीलाल रहंगदाले (52) है और वो कपड़ा मिल में सुपरवाइजर है। घटना 21 जनवरी की है।

पुलिस ने बताया है कि महिला उसी मिल में मजदूर का कार्य करती है। जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। उसका भाई और उसकी सहेली गांव गए हुए थे। 21 जनवरी को आरोपी उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे की बर्बरता यही नहीं थमी, उसने पीड़िता को जान से मारने के लिए उसके निजी अंग में रॉड डाल दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता 24 जनवरी को अपने भाई को वारदात को लेकर आपबीती सुनाई और उन्होंने बाद में पुलिस में तहरीर दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ पारदी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। 

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील चव्हाण ने बताया है कि पीड़िता 24 जनवरी को पुलिस थाने आई और हमें उसने जानकारी दी। इसके बाद हमने केस दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया और फ़ौरन आरोपी को पकड़ने के लिए टीम तैयार की। आरोपी को गोंदिया से अरेस्ट कर लिया गया है। पीड़िता जिस कंपनी में मजदुरी करती है आरोपी उसी कंपनी में सुपरवाइजर है।  

दो बच्चों की माँ का अपहरण, फिर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म...

ऑनलाइन भी करा सकते है मोबाइल गुम होने की शिकायत

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फेंका तेजाब

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -